READ MORE
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केन्द्र को चार हाईकोर्ट के मुख्य जस्टिसों को पदोन्नत करके शीर्ष अदालत का जस्टिस बनाने की सिफारिश की है.शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर डाले गये 30 अक्टूबर के प्रस्ताव के अनुसार, प्रधान जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने केन्द्र को जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी को शीर्ष अदालत के जस्टिस के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की.
कॉलेजियम में प्रधान न्यायमूर्ति के अलावा शीर्ष अदालत के चार वरिष्ठतम जस्टिस जस्टिस मदन बी लोकूर, जस्टिस कुरियन जोसफ, जस्टिस ए के सीकरी और जस्टिस एस ए बोबडे शामिल होते हैं.
जस्टिस गुप्ता फिलहाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबकि जस्टिस रेड्डी गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य जस्टिस हैं.जस्टिस शाह पटना हाईकोर्ट जबकि जस्टिस रस्तोगी त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य जस्टिस हैं.यह भी पढ़ें: राफेल की जांच पर SC ने कहा- पहले CBI को अपना घर तो ठीक कर लेने दो
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/-gAoaNRbs98/story01.htm
No comments:
Post a Comment