Tuesday, 30 October 2018

मोबाइल ऑर्डर करने पर मिला साबुन, एमेजॉन के कंट्री हेड पर केस


READ MORE

ऐमजॉन इंडिया के हेड सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ नोएडा में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. दरअसल, एक ग्राहक ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसने ई कॉमर्स कंपनी से मोबाइल फोन मंगाया था लेकिन जब उसे पार्सल मिला तो उसमें फोन नहीं बल्कि साबुन था.उधर कंपनी ने कहा कि धोखाधड़ी के इन घटनाओं को वह बड़ी ही गंभीरता से ले रही है और मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है.


ये भी पढ़ें- Amazon-Flipkart का बंपर तोहफा, अगले महीने 1 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी


बिसरख के सर्किल ऑफिसर निशंक शर्मा ने बताया, ‘बिसरख पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने एमेजॉन वेबसाइट के जरिए एक मोबाइल फोन ऑर्डर किया था. 27 अक्टूबर को जब उसे डिलीवरी मिली और पार्सल खोला, तो उसे फोन के बजाय एक साबुन मिला.’ये भी पढ़ें- OnePlus 6T की प्री-बुकिंग के साथ मिलेंगे ये शानदार ऑफर, ऐसे उठाएं फायदा


पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर एमेजॉन के कंट्री हेड अमित अग्रवाल, लॉजिस्टिक्स फर्म दर्शिता प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रदीप कुमार और रवीश अग्रवाल, डिलीवरी बॉय अनिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.


पुलिस के अनुसार उन्हें आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी), 406 (भरोसे के आपराधिक उल्लंघन) और 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शर्मा ने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है.


संपर्क करने पर एमेजॉन ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने ये भी कहा कि शिकायतकर्ता को पैसे रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

No comments:

Post a Comment