Saturday, 1 December 2018

16 हज़ार घंटों में बना दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन का डिजायनर ड्रेस! देखें VIDEO...


READ MORE

बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी के रिसेप्शन की धूम मची हुई है. इस स्टार जोड़ी ने अपनी शादी के बाद 3 रिसेप्शन का आयोजन किया है, जिसमें अब तक 2 रिसेप्शन हो चुके हैं और आखिरी रिसेप्शन 1 दिसंबर, शनिवार को होना है.हाल ही में 28 नवंबर को मुंबई के रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बड़े ही गजब के रॉयल लुक में नजर आए थे. रिसेप्शन पार्टी में दीपिका पादुकोण ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया आउटफिट पहना था. वहीं रणवीर, रोहित बल के आउटफिट में नजर आए थे. दीपिका पादुकोण का यह ऑउटफिट बहुत ही खास था.


जोधपुर के इस महल में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, देखें तस्वीरें…


आपको बता दें, दीपिका पादुकोण के इस व्हाइट कलर के ऑउटफिट पर गोल्डन कलर की कारीगरी की गई थी. इसे तैयार करने में 16000 घंटों का वक़्त लगा है. इस ड्रेस के डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने इस ड्रेस को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है. देखिए वीडियो…


 


 
A Mesmerising Journey. Creating a masterpiece for @deepikapadukone ‘s Mumbai reception Film by @siddharthjain911 . . . #deepikapadukone #deepveer #ranveersingh #reception #themaking #masterpiece #ajsk #abujanisandeepkhosla #abusandeep #gorgeous #stunning #ajskbride #receptionoutfit #chikankari #mumbai



A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla) on Nov 29, 2018 at 4:56am PST




रणवीर-दीपिका का आखिरी रिसेप्शन 1 दिसंबर, शनिवार को होना है. जहां बॉलीवुड हस्तियों को शिरकत करते देखा जाएगा. खबरों के मुताबिक इस रिसेप्शन पार्टी में अक्षय कुमार,सलमान खान,शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े अभिनेता शिरकत करेंगे.


प्रियंका-निक की शादी में परिणीति के माता-पिता निभाएंगे सबसे खास रस्म

No comments:

Post a Comment