READ MORE
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया. खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 191 रन बनाए. ये स्कोर देखकर ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ बना ली है लेकिन हम आपको बता दें विराट कोहली के लिए परेशानी यहीं से शुरू हो रही हैं. दरअसल टीम इंडिया पिछले काफी समय से विरोधी टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों से परेशान रही है, जो ना सिर्फ विकेट पर टिकते हैं, बल्कि अहम योगदान देकर टीम इंडिया की हार तक तय कर देते हैं. ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. साथ ही इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया ने ऐसे ही दो टेस्ट मैच गंवाए.क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी टीम इंडिया पुछल्ले बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखी थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक समय 6 विकेट 234 रनों पर गंवा चुका थआ लेकिन इसके बाद आखिरी के 4 विकेटों ने स्कोर को 544 रनों तक पहुंचा दिया. नंबर 7 से लेकर नंबर 11 तक के बल्लेबाजों ने मिलकर 195 रन बना डाले.
हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्ट टेस्ट में सैम कर्रन ने 63 रनों की पारी खेली थी और आठवें विकेट के लिए आदिल रशीद के साथ 48, स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ 41 रनों की साझेदारी की थी. इंग्लैंड के आखिरी तीन बल्लेबाजों ने मिलकर 93 रन बनाए थे, जिसकी वजह से टीम इंडिया को मैच में 31 रनों की हार का सामना करना पड़ा.
ऑस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड टेस्ट में भी ऐसा ही हो सकता है. बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड 61 रन बनाकर नाबाद हैं और वो 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पैट कमिंस के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी कर चुके हैं. फिलहाल उनके साथ मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं और खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया को जल्द से जल्द कंगारुओं के टेलेंडर्स को आउट करना होगा, नहीं तो एडिलेड हाथ से निकलने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.
Article source: http://ibnlive.in.com/news/gorakhpur-encephalitis-death-toll-rises-govt-help-yet-to-reach/297920-17.html
No comments:
Post a Comment