Saturday, 1 December 2018

माइग्रेन के इलाज में नाकाम डॉक्टर ने मां, बहन को दिया जहर, फिर खुदकुशी का प्रयास किया


READ MORE

बेंगलुरु में एक डॉक्टर ने अपनी मां और बहन को जहर का इंजेक्शन देकर मारने के बाद खुद भी कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. वह परिजनों को हो रही माइग्रेन की असहनीय बीमारी से परेशान था. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि गोविंदा प्रकाश (43) ने सुबह अपनी मां मूकांबिका (75) और बहन श्यामला (40) को कथित तौर पर जहर का इंजेक्शन दिया और खुद भी इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. प्रकाश अपनी मां और बहन की माइग्रेन की बीमारी को ठीक नहीं कर सका था और परिवार में सभी को हो रही इस बीमारी से वह बेहद परेशान था.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व मंत्री और मशहूर अभिनेता अंबरीश का निधन, राज्य में दो दिन का शोक


उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि प्रकाश ने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि वे सभी माइग्रेन से पीड़ित थे. उन्होंने बताया कि डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका उपचार चल रहा है.ये भी पढ़ें: कर्नाटक: नहर में बस गिरने से 30 की मौत, ड्राइवर-कंडक्‍टर तैरकर भागे

No comments:

Post a Comment