Saturday, 1 December 2018

कपूर खानदान के लिए पाकिस्तान से आई अच्छी खबर!


READ MORE

पाकिस्तान के पेशावर में मशहूर अभिनेता राजकपूर का एक पुश्तैनी घर है. इस घर को लेकर अब पाकिस्तान सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसे सुनकर कपूर खानदान के हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. दरअसल पा​क सरकार ने इस घर को म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला लिया है. पा​क सरकार ने ये फैसला राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर के अनुरोध पर किया है.पेशवार के ‘किस्सा ख्वानी’ बाजार में स्थित कपूर खानदान के इस पुश्तैनी मकान को पहले से ही राष्ट्रीय विरासत घोषित किया जा चुका है.


इस मामले में पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मीडिया को बताया, “हमें ऋषि कपूर ने फोन किया था और उन्होंने अपने पेशावर स्थित इस पुश्तैनी मकान को म्यूजियम में तब्दील करने की गुजारिश की थी. उनके इस अनुरोध को ध्यान में रखते हुए हमने ये फैसला लिया है.”


बता दें कि कपूर खानदान के इस मकान को पृथ्वीराज कपूर के पिता बसेश्वरनाथ कपूर ने बनवाया था. पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म इसी घर में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था. 1947 में हुए पाकिस्तान और भारत बंटवारे के समय पृथ्वीराज कपूर अपने परिवार को लेकर पेशावर छोड़ भारत आ गए थे.


मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का भी पुश्तैनी मकान ‘किस्सा ख्वानी’ बाजार के पास ही है. कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के अधिकारियों ने इस घर को राष्ट्रीय विरासत स्थल के रूप में संरक्षित करने की कोशिश की थी लेकिन कुछ कानूनी अड़चन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया था.


ये भी पढ़े: रिसेप्शन के लिए तैयार है दीपिका-रणवीर, ये है गेस्ट लिस्ट!

No comments:

Post a Comment