READ MORE
केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अपने नेता के मजहब व जाति को लेकर दुविधा में है और उसकी दुविधा बार बार प्रकट हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांचों राज्यों में हो रहे चुनाव में हार रही है.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व संबंधी बयान पर सुषमा ने राजस्थान स्थित जयपुर में कहा,‘ मैं जानती हूं कि वे यह बात वह क्यों कह रहे है क्योंकि वे स्वयं व उनकी पार्टी कांग्रेस अपने नेता के मजहब व जाति को लेकर दुविधाग्रस्त है. और यह दुविधा बार बार प्रकट हो रही है.’
यह भी पढ़ें: अन्नदाता के बहाने फिर एकजुट हुआ विपक्ष, राहुल-केजरीवाल ने साधा मोदी पर निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले उदयपुर में कहा था,‘ हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं हिंदू हूं. लेकिन जो हिंदुत्व की नींव है उसको (वे) नहीं समझते. किस प्रकार के हिंदू हैं?’ पलटवार करते हुए सुषमा ने कहा,‘भगवान न करे कि वह दिन कभी आए कि राहुल गांधी से हमें हिंदू होने का मतलब जानना पड़े.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजस्थान सहित पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव हारने वाली है.यह भी पढ़ें: अर्जेंटीनी चैनल ने मोदी के पहुंचने पर चलाई नस्लीय कार्टून कैरेक्टर की तस्वीर
उन्होंने कहा,‘दुविधाग्रस्त कांग्रेस तीनों बीजेपी शासित प्रदेशों में जीतने वाली नहीं. इन राज्यों में हम पुन: वापस आ रहे हैं. तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस जीतेगी नहीं . दीवार पर लिखी इबारत है कि दुविधाग्रस्त कांग्रेस ये पांचों चुनाव हारेगी.’
इसके जवाब में कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हिंदुत्व के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर इसलिए निशाना साध रही है क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी विधानसभा चुनाव हारने की आशंका से घबरायी हुई है. दरअसल, राहुल ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया था कि वह किस प्रकार के हिंदू हैं कि हिंदुत्व की नींव को ‘नहीं समझते’, जिस पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की. (एजेंसी इनपुट के साथ)यह भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव: राहुल गांधी ने पूछा- किस किस्म के हिंदू हैं PM मोदी?
No comments:
Post a Comment