Saturday, 1 December 2018

आज मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभालेंगे सुनील अरोड़ा


READ MORE

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा रविवार को देश का अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदग्रहण करेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नियुक्त किए गए अरोड़ा निवर्तमान सीआईसी ओपी रावत की जगह संभालेंगे.इससे पहले विधि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि राष्‍ट्रपति ने चुनाव आयोग में सबसे वरिष्‍ठ निर्वाचन आयुक्‍त सुनील अरोड़ा को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के रूप में नियुक्‍त किया है.


बता दें ओपी रावत एक दिसम्‍बर, 2018 को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के पद से सेवानिवृत्त हो गए निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुयी थी.


यह भी पढ़ें:  पढ़िए सुनील अरोड़ा का अंग्रेजी के प्रोफेसर से मुख्य चुनाव आयुक्त तक का सफरराजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया. इसके अलावा वह वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे.


यह बात दीगर है कि अरोड़ा के सीईसी बनने के बाद दो राज्यों में मतदान होने हैं, जिनमें राजस्थान और तेलंगाना शामिल है. इसके साथ ही 11 दिसंबर को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए मतदान के परिणाम आएंगे.

No comments:

Post a Comment