Saturday, 1 December 2018

Nokia 5.1 Plus को मिला यह अहम एंड्रॉयड अपडेट


READ MORE

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्वेयर अपडेट जारी किया है। नोकिया 5.1 प्लस को नए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बिल्ड के साथ नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिला है। NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट में मौजूद चेंजलॉग को देखने से पता चला है कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच, यूजर-इंटरफेस इंप्रूवेंटमेंट और इंप्रूव्ड सिस्टम स्टेबिलिटी के साथ आ रहा है। एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही इस बात को साफ कर दिया है कि सभी नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कम से कम दो सालों तक ओएस अपडेट सपोर्ट मिलेगा। यही वजह है कि HMD Global मार्केट में मौजूद नोकिया स्मार्टफोन के लिए तेजी से सिक्योरिटी एवं ओएस अपडेट को जारी कर रही है।NokiaPowerUser की रिपोर्ट से पता चला है कि फिलहाल नया सॉफ्टवेयर अपडेट भारत और इंडोनेशियो में मौजूद यूजर के लिए रोल आउट किया गया है। यदि आपको अभी तक नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings Software updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Nokia 5.1 Plus को मिले नए सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज 250.8 एमबी है।
 


p9mgdm0c


Photo Credit: NokiaPowerUser


Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन


Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे।


Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, यरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं।

No comments:

Post a Comment