READ MORE
बॉलीवुड का मोस्ट रोमांटिक कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधने के बाद अपने रिसेप्शन में व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर-दीपिका को एक बार फिर शादी करनी पड़ सकती है. जी हां!! इटली में हुई रणवीर-दीपिका की शादी भारत ने मान्य नही है.हाल ही में हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेंमत कुमार ने एक आरटीआई दाखिल की थी. जिसके जवाब में यह मालूम चला है कि अभी तक रणवीर-दीपिका की शादी रजिस्टर नहीं हो पाई है. आपको बता दें, किसी भी देश में शादी के करने के बाद उस देश के दूतावास को शादी की जानकारी लिखित में देनी होती है लेकिन खबरों के मुताबिक दीपिका-रणवीर ने ऐसा कुछ नहीं किया.
प्रियंका-निक की शादी में परिणीति के माता-पिता निभाएंगे सबसे खास रस्म
विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के अनुसार जिस देश में शादी की जा रही है वहां के दूतावास को इसके बारे में लिखित में जानकारी देनी होती है. जिस वजह से इस जोड़ी को एक बार फिर शादी करनी पड़ सकती है. दाखिल की गई आरटीआई के मुताबिक शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक बार फिर से शादी करनी पड़ेगी. जिस वजह से देखना होगा रणवीर और दीपिका अब कब इस शादी को रजिस्टर करवाते हैं.जोधपुर के इस महल में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, देखें तस्वीरें…
No comments:
Post a Comment