Saturday, 1 December 2018

राजस्थान चुनाव: राहुल गांधी ने पूछा- किस किस्म के हिंदू हैं PM मोदी? BJP ने दिया ये जवाब


READ MORE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को राजस्थान के दौरे पर हैं. उदयपुर में कारोबारियों से रूबरू होते हुए राहुल ने केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई तीखे हमले किए. उन्होंने पीएम को हिंदुत्व के मुद्दे पर भी घेरते हुए सवाल किया कि मोदी किस तरह के हिंदू हैं, जो हिंदुत्व का मतलब नहीं समझते. कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है.राहुल का मोदी पर प्रहार, कहा- सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को बना लिया सियासी हथियार


कारोबारियों और बुद्धिजीवियों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘ये कौन बताएगा कि हिंदुत्व का सार क्या है? गीता में क्या कहा गया है? इसका ज्ञान हर किसी को है, हर जगह ज्ञान फैला हुआ है. हर जीवित वस्तु के अंदर ज्ञान है. हमारे पीएम कहते हैं कि वह हिंदू हैं, लेकिन वो हिंदुत्व की नींव को नहीं समझते. वो हिंदुत्व को नहीं समझते. वो किस तरह के हिंदू हैं?’


UPA सरकार में हुए तीन सर्जिकल स्ट्राइककांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक पर भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक बना दिया. सरकार ने इसका फायदा उठाया. मनमोहन सिंह सरकार ने तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक की, क्या आपको इसकी जानकारी है? नहीं होगी. क्योंकि हमने पीएम मोदी की तरह कभी इसका प्रचार जो नहीं किया.’




यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा 


नोटबंदी एक स्कैम
राहुल गांधी ने कहा, ‘नोटबंदी और जीएसटी के बारे में हिन्दुस्तान की जनता भ्रमित है. नोटबंदी एक स्कैम है. इसका लक्ष्य छोटे उद्योगों की रीढ़ की हड्डी को तोड़ना था. चाहे नोटबंदी हो या गब्बर सिंह टैक्स (GST), इनका लक्ष्य बड़ी-बड़ी कंपनियों का रास्ता खोलना था. इसका मकसद था कि हिंदुस्तान के बड़े 15 उद्योगपतियों को मौका दिया जाए.’




बीजेपी ने किया पलटवार
राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. बीजेपी नेशनल इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘बयानबाजी के मामले में राहुल गांधी सीपी जोशी को भी छोड़कर आगे निकल गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष अब पीएम मोदी के हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे हैं. जैसे कि वो किसी निम्न जाति के हों और संवैधानिक पद पर नियुक्त होने के काबिल नहीं हैं. इससे ये भी साबित होता है कि पीएम मोदी पर अब तक जितने भी निजी कमेंट हुए हैं, राहुल गांधी के मंजूरी से हुए.’




अमित शाह ने भी दिया जवाब
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब दिया. राजस्थान के फलौदी में रैली करते हुए शाह ने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक को चुनाव से जोड़कर राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण कर रहे हैं. देश के शहीदों का अपमान करने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए.’




कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि कुछ दिन बाद इसे भारत के नक्शे पर दूरबीन लेकर ढूंढना पड़ेगा.’


7 दिसंबर को मतदान
बता दें कि राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है. मतगणना बाकी राज्यों के साथ 11 दिसंबर को होगी. इस बार भी यहां मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. सीएम वसुंधरा राजे इस बार अकेले ही कई चुनौतियों से जूझ रही हैं. वहीं, कांग्रेस कद्दावर नेताओं की एकजुटता के दम पर मैदान में उतरी है. सचिन पायलट और अशोक गहलोत के अलावा के बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं.


No comments:

Post a Comment