Saturday, 1 December 2018

Priyanka-Nick Wedding: सात फेरों से लेकर VIP मेहमानों तक, जानें शादी का पूरा शेड्यूल


READ MORE

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल और अमेरिकन सिंगर निक जोनास अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस स्टार कपल ने शादी के लिए जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस को चुना है. तारीख 2 और 3 दिसंबर को दोनों हिन्दू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी के लिए निक भारत आ चुके हैं और दोनों की शादी की रस्में 29 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं. खबरों के मुतबिक प्रियंका और निक अपनी शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगे. जानिए कब और कैसे कैसे होंगी शादी की रस्में…मेहंदी और संगीत
प्रियंका और निक जोनास की शादी से पहले संगीत सेरेमनी का आयोजन 29 नवंबर को किया जा चुका है. खबरों के मुताबिक निक ने इस सेरेमनी में बॉलीवुड और इंटरनेशनल गानों पर डांस किया. बताया जा रहा है इन गानों में प्रियंका का देसी गर्ल और पिंगा भी शामिल थे. इस सेरेमनी के लिए प्रियंका और निक ने खास तौर पर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े को चुना को था. वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि निक ने प्रियंका के लिए एक हिंदी गाना भी गाया.


OMG! शादी से पहले ‘KISS’ के लिए नाराज़ हुईं प्रियंका चोपड़ा, क्या निक जोनास के साथ लेंगी फेरे?कॉकटेल्स
खबरों के मुताबिक 30 नवंबर को दोनों ने हल्दी सेरेमनी के साथ साथ कॉकटेल पार्टी का आयोजन भी किया.


दो तरह से होगी शादीजिस तरह से रणवीर और दीपिका ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज के साथ दो तरीके से शादी की वहीं निक-प्रियंका भी हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ दो तरीके से शादी करेंगे. 2 और 3 दिसंबर को ये शादी तय रीति रिवाज से होगी.


प्रियंका-निक की शादी में परिणीति के माता-पिता निभाएंगे सबसे खास रस्म


दो रिसेप्शन
ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि देसी गर्ल, शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगी जिसमें एक रिसेप्शन दिल्ली के फाइव स्टार होटल में दिया जाएगा वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई के एक बड़े होटल में आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा ऐसी खबरें भी हैं कि प्रियंका और निक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भी दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन के लिए आमन्त्रण भेजा है जिसके चलते ये कयास लगाई जा रही है कि वो भी इस मौके पर शामिल हो सकते हैं.


कौन-कौन होगा शादी में शामिल
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर, सिद्दार्थ रॉय कपूर के साथ-साथ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनकी पूरी फैमली भी इस शादी में इनवाईटेड है. मई में पहली बार प्रियंका और निक के रिलेशनशिप में होने की खबर सामने आई थी. दोनों ने काफी दिनों तक इस बात को छिपाए रखा. अगस्त में जब दोनों ने रोका सेरेमनी की तो सभी फैन्स हैरान रह गए और ये रिश्ता भी सब के सामने जाहिर हो गया. अब ये खूबसूरत जोड़ा, जोधपुर के उम्मेद भवन में जल्द ही शादी के बंधन में बाध जाएगा.


जोधपुर के इस महल में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, देखें तस्वीरें…

No comments:

Post a Comment