Saturday, 1 December 2018

Samsung Galaxy A8s के डिस्प्ले को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी


READ MORE

Samsung Galaxy A8s को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट बिना 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो Samsung Galaxy A8s पहला ऐसा गैलेक्सी स्मार्टफोन होगा जो बिना ऑडियो जैक के आएगा। याद करा दें कि, सबसे पहले Apple और फिर अन्य हैंडसेट कंपनियां जैसे कि HTC और OnePlus ने अपने चुनिंदा हैंडसेट से हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी थी।इसके अलावा यूएस एफसीसी लिस्टिंग से यह बात कंफर्म हो गई है कि Galaxy A8s के डिस्प्ले में छेद होगा और यह हैंडसेट इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर SM-G8870 दिखाई दे रहा है। इसी के साथ एक स्क्रीनशॉट को भी साझा किया गया है जिसमें डिस्प्ले छेद में सेल्फी कैमरे दिखाई दे रहा है। साथ ही यह भी पता चला है कि हैंडसेट 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ लॉन्च किया जा सकता है।  
 


h501skr8


Photo Credit: FCC


सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में ऑडियो जैक ना होने की बात चीनी टिप्स्टर द्वारा किए ट्वीट से सामने आई है। हालांकि, अभी Samsung द्वारा इस बात की आधिकारिक धोषणा नहीं की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि Galaxy A8s की तरह ही कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 भी बिना हेडफोन जैक के साथ उतारा जाएगा। याद करा दें कि ऐप्पल ने सबसे पहले 2016 में iPhone 7 से ऑडियो जैक की छुट्टी कर दी थी।


Samsung Galaxy A8s स्पेसिफिकेशन (कथित)
सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में 6.39 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दी जा सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में माइक्रो-यूएसबी की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment