Sunday, 1 October 2017

माकपा की युवा इकाई ने ट्रांसजेंडरों के लिए दरवाजे खोले


READ MORE

माकपा की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने ट्रांसजेंडर समुदाय के नौ सदस्यों को संगठन में शामिल किया है. यह हाशिये पर पड़े वर्ग को मुख्यधारा की राजनीति में लाने का प्रयास है.डीवाईएफआई के सूत्रों ने बताया कि डीवाईएफआई की यहां नव गठित पीएमजी इकाई समिति में 11 सदस्य हैं जिसमें से नौ ट्रांसजेंडर हैं. यह संगठन की देश की पहली इकाई है जिसने ट्रांसजेंडरों के लिए दरवाजे खोले हैं.


सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने सदस्यता फॉर्म पर तीसरे लिंग का कॉलम भी शामिल किया है.


नए सदस्यों के स्वागत के लिए कल आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर न्याय बोर्ड के सदस्य और कलाकार सूर्य अभिलाष को इकाई का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.नगर निगम के पार्षद आईपी बिनू ने कहा कि कोच्चि में हाल में डीवाईएफआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रांसजेंडरों को शामिल करने का फैसला ऐतिहासिक है.


उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर सामाजिक कलंक से लेकर स्वास्थ्य मुद्दों सहित बड़ी संख्या में परेशानियों का सामना करते हैं. हमारा लक्ष्य उनके सामाजिक निष्कासन को खत्म करना और उन्हें आगे लाना है.


Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-16489296.html

जम्मू-कश्मीर: चोटी काट मामले में सूचना देने पर मिलेगी 6 लाख रुपए इनामी राशि


READ MORE

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राज्य में चोटी काटने की घटनाओं में शामिल लोगों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर छह लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है जो पूर्व में घोषित की गई इनाम की राशि की ठीक दोगुनी है.पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘चोटी काटने की घटनाओं में शामिल लोगों की गिरफ्तारी कराने वाली सूचना या उसमें मदद करने वाली सूचना देने पर दिया जाने वाला इनाम दोगुना कर छह लाख रुपए कर दिया गया है.’ उन्होंने कहा, ‘लोगों के नाम तथा दूसरी प्रमुख जानकारी गोपनीय रखी जाएगी.’ जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी शनिवार को इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की थी.


बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस महानिदेशक से हर जिले में विशेष टीमों का गठन करने तथा चोटी काटकर कम उम्र की महिलाओं में भय पैदा कर रहे गुनहगारों को पकड़ने को कहा.


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कश्मीर के संभागीय आयुक्त को भी निर्देश दिया कि वो उपायुक्तों से स्थानीय लोगों में आत्मविश्वास की भावना भरने और गुनहगारों को पकड़ने में उनकी मदद करने को कहें.हाल में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चोटी काटने की घटनाओं की जांच के लिए घाटी के हर जिले में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए.


Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-16489296.html

BJP नेता ने लगाया पश्चिम बंगाल के CM पर आरोप, कहा- कोलकाता जाने की नहीं दी इजाजत


READ MORE

दिल्ली भाजपा के नेता तेजिंदर बग्गा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कोलकाता हवाई अड्डे पर पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और वापस भेज दिया. इस बारे में संपर्क किए जाने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी किसी घटनाक्रम के बारे में उनको जानकारी नहीं है.भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता बग्गा ने दावा किया, मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने मुझे बताया कि उनको ऊपर से आदेश है कि अगर मैं कोलकाता में कदम रखने का प्रयास करूं तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनको रोकने का आदेश देने का आरोप लगाया।

ये है साईं बाबा की रसोई, रोज बनता है 50 हजार लोगों का खाना


READ MORE

शिरडी के साईं बाबा के दरबार में मत्था टेकने के बाद उसकी पहली मुराद होती है कि वो बाबा के रसोई में बना प्रसाद ग्रहण करें. इसलिए साईं मंदिर में भक्तों के लिए रोजाना भंडारा आयोजित किया जाता है. भंडारे में करीब 40 से 50 हजार लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं.भंडारे में बनने वाला सारा सामान टेक्नॉलाजी के उपयोग से बनाया जाता है, जिसके लिए करीब एक हजार लोग काम करते हैं. साईं बाबा की रसोई में दाल, चावल, सब्जी और रोटी मशीन से बनाए जाते हैं. भक्तों के खाने के लिए एक बड़े हॉल में व्यवस्था की गई है. यहां एक बार में 3500 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं.


साईं प्रसादालय के इंचार्ज विष्णु थोराट बताते हैं कि साईं उत्सव के समय में यहा भीड़ काफी बढ़ जाती है, पिछले साल दशहरे में करीब डेढ़ लाख लोगों ने खाना खाया था. हर दिन भक्तों के लिए हजारों पैकेट लड्डू बनाना भी एक बड़ी चुनौती है, लेकिन साईं बाबा के भक्तों के लिए लड्डू बनाने का काम प्रसादालय 24 घंटे कर रहा है.


उन्होंने बताया कि बड़े-बड़े पतीले और कड़ाही में बेसन की बूंदी बनाई जाती है फिर उसे सुखाया जाता है. इसके बाद ड्राई फ्रूट डालकर उनको चीनी के शिरे में उबालकर मिक्स किया जाता है. फिर लड्डू बनाकर पैकेट में भरा जाता है. यहां फ्री में बूंदी के प्रसाद का पैकेट और काउंटर पर पैसे से बिकने वाला प्रसाद अलग-अलग रखा जाता है.अगर पैक्ट की बात करें, तो करीब 75 हजार पैकेट हर दिन तैयार होते हैं, जिनमें 45 हजार फ्री प्रसाद का पैकेट और बाकी बेचने के लिए तैयार पैकेट शामिल हैं. इसके लिए 250 लोग काम करते हैं.


इस रसोई की खास बात है कि यहां पर बनने वाली अधिकतर चीजें गैस या इलेक्ट्रिसिटी की बजाय सौर ऊर्जा से बनती हैं. 73 सोलर डिश के जरिए हर दिन करीब 3000 केजी स्टीम तैयार की जाती है. सोलर सिस्टम के इंजीनियर शरद शिरोले बताते हैं कि इससे चावल दाल, सब्जी सभी चीजें बनती हैं.
ये भी पढ़ें:  ब हाथ पोछने के बाद पीएम मोदी ने जेब में रख लिया टिशू पेपर…


 

30 साल की देशसेवा के बाद इस आर्मी मैन को मिला 'विदेशी' होने का नोटिस


READ MORE

सेना में 30 साल सेवा करने के बाद एक जवान से उसके भारतीय नागरिक होने का सबूत मांगा जा रहा है. असम के रहने वाले मुहम्मद अजमल हक जूनियर कमिश्नड ऑफिसर (जेसीओ) के पद से रिटायर हुए हैं. पिछले दिनों उन्हें ‘संदिग्ध विदेशी’ होने के तहत एक नोटिस मिला. नोटिस में अजमल हक से उनकी भारतीय नागिरकता के बारे में जानकारी और दस्तावेज मांगे गए हैं.स्थानीय न्यायाधिकरण (Local Tribunal) ने मोहम्मद अजमल हक को दस्तावेजों के साथ 13 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस में कहा गया है कि अजमल हक ने 1971 में बिना उचित दस्तावेजों के भारत में एंट्री की थी.


मोहम्मद अजमल हक ने कहा, “मैंने 30 साल तक भारतीय सेना की सेवा की. 2012 में भी मुझे ‘संदिग्ध विदेशी’ बताते हुए नोटिस दिया गया था. तब मैंने सारे दस्तावेज जमा करा दिए थे. कोर्ट ने मुझे भारतीय नागरिक भी घोषित कर दिया था.”


उन्होंने कहा,”अब दोबारा मुझे एक और नोटिस भेजा गया है. मुझे समझ नहीं आता कि जब पहले मैं सारे दस्तावेज जमा कर चुका हूं और कोर्ट ने भी मुझे भारतीय नागरिक घोषित कर दिया, तो फिर बार-बार ऐसा क्यों होता है?”अजमल हक ने कहा कि उन्होंने इस मामले को पूरी तरह से सुलझाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से गुजारिश की है.


बता दें कि हक अपने परिवार में पहले शख्स नहीं हैं, जिनके साथ ऐसी घटना हुई है. साल 2012 में उनकी पत्नी मुमताज बेगम को भी भारतीय नागरिकता को लेकर समन जारी किया जा चुका है.


ये भी पढ़ें:  डोकलाम विवाद के बाद चीन ने भारत की तरफ बढ़ाया ‘दोस्ती का हाथ’


पाकिस्तान के क्रिकेटर ने की मैच के दौरान आत्मदाह की कोशिश

राष्ट्रपति कोविंद का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ऐसे दी बधाई


READ MORE

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. कोविंद आज 72 साल के हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.ट्विटर पर पीएम मोदी ने लिखा, “राष्ट्रपति ने कार्यभार संभालते ही अपने सहज और दयालु भरे स्वभाव से देश के लोगों को लुभाया है.” पीएम ने राष्ट्रपति के लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की.





अपने जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महाराष्ट्र के शिरडी और मुंबई का दौरा करेंगे. शिरडी में राष्ट्रपति शिरडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. साथ ही मुंबई के लिए एक फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे.




इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद यहां साईं बाबा की समाधि के सालाना महोत्सव की शुरुआत करेंगे. वहीं, मुंबई में शहरी महाराष्ट्र के खुले में शौच से मुक्त की घोषणा करेंगे.


ये भी पढ़ें:  देश भर में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा


राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के साथ मनाया दशहरा

क्या गुजरात में कांग्रेस को नोटबंदी, GST का फायदा मिलेगा?


READ MORE

मेघदूत शैरोनगुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने बिगुल फूंक दिया है. बीजेपी 1 अक्टूबर से गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत कर रही है. गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए कांग्रेस भी जोर-शोर से प्रचार में लगी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 से 28 अगस्त तक गुजरात का दौरा भी किया.


वैसे गुजरात हमेशा से ही बीजेपी का गढ़ रहा है. लेकिन, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था की गति में गिरावट, नोटबंदी और जीएसटी के प्रति लोगों की निराशा को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार गुजरात में बीजेपी की राह आसान नहीं होगी.


गुजरात में बीजेपी का अपना सर्वे बता रहा है कि उनकी स्थिति बहुत खराब है. उनका राज्य नेतृत्व भी काफी कमजोर है. बीजेपी में अंदरूनी घमासान चल रहा है. यही कारण है कि प्रधानमंत्री को बार-बार स्वयं राज्य में आना पड़ रहा है. बता दें कि राज्य की वर्तमान विधानसभा की अवधि 22 जनवरी, 2018 को समाप्त हो रही है. इसके लिए इस साल के अंत तक चुनाव करवाए जाएंगे.इस साल होने वाले चुनाव की बात करें, तो नोटबंदी और जीएसटी का मुद्दा बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. इन दो मुद्दों को लेकर वोटर्स में काफी नाराजगी है. लिहाजा माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव में शहरी इलाकों में बीजेपी को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है.


साल 2012 चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें, तो यह पता चलता है कि शहरी इलाकों के बिजनेस और ट्रेडिग कम्युनिटी का वोट बीजेपी के खाते में आया था. चाहे सूरत में डायमंड इंडस्ट्री हो या फिर अहमदाबाद में टेक्सटाइल इंडस्ट्री, सभी शहरी सीटों पर बीजेपी ने भारी मतों से जीत हासिल की थी. लेकिन, इस बार समीकरण बदल सकते हैं.


व्यापारियों को लुभाने की कोशिश में कांग्रेस
व्यापारियों की नाराजगी को भांपते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दौरे पर बिजनेस कम्युनिटी से मुलाकात की. अपनी ‘नवसर्जन यात्रा’ के दौरान राहुल ने जामनगर में छोटे व्यापारियों से भी संपर्क किया.


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “नोटबंदी और जीएसटी के रूप में मोदी सरकार ने कुछ गंभीर गलतियां की हैं. इससे छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है.”


राहुल ने कहा, “जीएसटी पर कांग्रेस ने सरकार को धीरे चलने की सलाह दी थी, लेकिन मोदी सरकार बहुत जल्दी में है. सभी जानते हैं कि जल्दी का काम शैतान का होता है.” कांग्रेस के मुताबिक, गुजरात में पीने के पानी की समस्या और बेरोजगारी भी एक चुनौती है.


ये भी पढ़ें:
डोकलाम विवाद के बाद चीन ने भारत की तरफ बढ़ाया ‘दोस्ती का हाथ’
BJP नेता ने लगाया पश्चिम बंगाल के CM पर आरोप, कहा- कोलकाता जाने की नहीं दी इजाजत