Thursday, 1 March 2018

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने 24 पिस्‍टल के साथ एक को पकड़ा


READ MORE

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने 24 पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवक के पास से 20 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर पिस्‍टल की इतनी बड़ी खेप कहां जा रही थी.जानकारी के अनुसार दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को खबर मिली थी कि एक युवक कुछ हथियार लेकर दिल्‍ली आने वाला है. पुलिस ने युवक को जब पकड़ा तो उसके पास से 24 बंदूक और 20 कारतूस बरामद हुए. पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह पिस्‍तौल युवक किसे देने जा रहा था और यह पिस्‍तौल कहां से मंगाई गई है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/e1kCmUm9NsY/story01.htm

कर्नाटक चुनाव : स्‍क्रीनिंग कमेटी करेगी कांग्रेस उम्‍मीदवारों का चयन


READ MORE

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है. कांग्रेस और बीजेपी के दिग्‍गज कर्नाटक में लगातार रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में उम्मीदवार चुनने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी का अध्‍यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को बनाया गया है. मिस्री ने ही पिछले चुनाव में भी उम्मीदवारों का चुनाव किया था. प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी महासचिव भी कमेटी में शामिल होंगे.जानकारी के अनुसार कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है. कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों का चुनाव करने के लिए स्‍क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी के अध्‍यक्ष मधुसूदन मिस्‍त्री होंगे. मिस्‍त्री ने ही पिछले चुनाव में भी उम्‍मीदवारों का चयन किया था. पिछले चुनावों को देखते हुए इस बार भी कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उम्‍मीदवारों के चुनाव का जिम्‍मा मिस्‍त्री को दे दिया है. इस कमेटी में प्रदेश अध्‍यक्ष और प्रभारी महासचिव को भी शामिल किया जाएगा.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/e1kCmUm9NsY/story01.htm

लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, दो धर्मों के बीच नहीं: जॉर्डन किंग अब्दुल्ला


READ MORE

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ।। बिन अल-हुसैन भारत के दौरे पर हैं. आज हैदराबाद हाउस में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वो मुलाकात करेंगे. इस दौरान आतंकवाद, रक्षा और निवेश से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत संभव है. इससे पहले किंग जॉर्डन विज्ञान भवन में आयोजित ‘इस्लामिक हेरिटेज: प्रमोटिंग अंडरस्टैंडिंग एंड मॉडरेशन’ इवेंट में शामिल हुए.किंग अब्दुल्ला ।। बिन अल हुसैन ने कही ये खास बातें…


मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि जॉर्डन के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करूं. मेरे मुस्लिम व ईसाई साथी न सिर्फ अपने देश के लिए बल्कि देश के बाहर के लोगों के लिए भी साथ मिलकर काम करते हैं: जॉर्डन किंग


पूरे विश्व में मुस्लिमों के द्वारा करुणा व दया की भावना को अपनाया गया है. हमारे बेहतर भविष्य के लिए हमें इसकी ज़रूरत भी है: जॉर्डन किंगहमें अपने देश को मज़बूत व सफल बनाने की ज़रूरत है जिसके लिए देश के युवाओं को आशावादी होना चाहिए: जॉर्डन किंग


मुस्लिम और गैर-मुस्लिम मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं: जॉर्डन किंग


जो धर्म के बारे में दिखाया जाता है और जो समाचारों में सुना जाता है वो आजकल लोगों को बांटने का काम कर रहा है: जॉर्डन किंग




जॉर्डन शांति के लिए पूरे विश्व में काम कर रहा है. पूरा विश्व एक परिवार के रूप में है. हम भले ही कितने भिन्न हों पर ये हम सबका कर्तव्य है कि अपने बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करें: जॉर्डन किंग


आजकल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई दो धर्मों के बीच लड़ाई नहीं है बल्कि सभी धर्मों की चरमपंथ के खिलाफ साझी लड़ाई है: जॉर्डन किंग


ये भी पढ़ें: अपने ही मज़हब का नुकसान कर रहे हैं कट्टरपंथी: पीएम मोदी


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/e1kCmUm9NsY/story01.htm

कश्‍मीर के पुंछ में पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग, दो जवान घायल


READ MORE

पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्‍टर में संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन किया. पाकिस्‍तान की ओर से चली गोलीबारी में दो सैनिकों के घायल होने की सूचना है. इस दौरान सेना के पांच पोस्‍ट को आग के हवाले कर दिया गया. दोनों घायलों को उधमपुर के सैन्‍य अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय जवान भी लगातार पाकिस्‍तान की ओर से हो रही गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं.जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान की ओर से गुरुवार सुबह पुंछ जिले के मनकोट सेक्‍टर में सीज फायर का उल्‍ल्‍ंघन  किया गया. लगातार हो रही फायरिंग में दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. घायलों को उधमपुर अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है. घायलों की पहचान नाइब सुबेदार तारस सिंह और संदीप राय के रूप में हुई है. पाकिस्‍तान की ओर से लगातार सीज फायर का उल्‍लंघन किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि भारतीय जवान पाकिस्‍तान की हर गोली का जवाब दे रहे हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/e1kCmUm9NsY/story01.htm

कमल हासन बोले- शराब पीने से नहीं रोक सकते, बैन लगाने से होगा ज़्यादा नुकसान


READ MORE

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कहा है कि उनकी पार्टी शराब पर बैन के पक्ष में पूरी तरह नहीं है. हासन के मुताबिक बैन लगाने से लोगों को और ज़्यादा नुकसान होगा. साथ ही उनका मानना है कि उनकी पार्टी मुफ्त में भी शराब बांटने के पक्ष में नहीं है.उन्होंने कहा “इसको लेकर बदलाव की जरूरत है. अभी सवाल ये है कि क्या शराब की दुकानों की संख्या इस तरह लगातार बढ़नी चाहिए. आपको यहां पोस्ट ऑफिस जल्दी नहीं मिलेंगे, लेकिन तमिलनाडु सरकार के शराब की दुकानों को आपको तलाश करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती. ये दुकानें हर जगह है. हमें इसे बदलना होगा.”


कमल हासन ने ये बातें उस वक्त कही हैं जब विपक्षी पार्टियां राज्य में शराब पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग कर रही है.


तमिल पत्रिका आनंद विकटन में अपने कॉलम में हासन ने लिखा है, ”ये आसान नहीं है कि पूरा समाज शराब को पसंद न करे. इतिहास गवाह है कि शराब पर पूरी तरह बैन लगाने से दुनिया भर में माफिया को बढ़ावा मिला है. शराब पीना जुए की तरह नहीं है जिसे अचानक रोका जा सकता है.”इस कॉलम में उन्होंने आगे लिखा है, “शराब की खपत कम हो सकती है, लेकिन ये पूरी तरह बंद हो सकती है इस पर मुझे संदेह है.”


कमल हासन ने ये भी कहा है कि वो स्कूलों के पास शराब की दुकान खुलने को लेकर काफी परेशान है. साथ ही वो इस बात से भी परेशान हैं कि राजनीतिक दल महिला वोट बैंक के लिए शराब पर पूरी तरह बैन लगाने की बात कर रहे हैं.


इसी महीने कमल हासन ने अपनी पार्टी लॉन्च की है. उनकी पार्टी का नाम मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) यानी जन इंसाफ केंद्र रखा है. उन्होंने वादा किया है कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी होगी. साथ ही उन्होंने सभी के लिए शिक्षा, जाति भेदभाव के बिना समाज और युवाओं को नौकरी जैसे तमाम वादे किए है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/e1kCmUm9NsY/story01.htm

Wednesday, 28 February 2018

खुद को देखते ही शीशा उठाकर फेंक देते थे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर


READ MORE

टर्मिनेटर (आर्नोल्ड) आज भी बॉडी बिल्डिंग करने वाले लाखों युवाओं के लिए आदर्श हैं. हॉलीवुड में ड्वेन जॉनसन, विन डीजल, डेनियल क्रेग, वहीं बॉलीवुड में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन, सलमान खान और आमिर खान जैसी बॉडी पाने का सपना बहुत से लोगों का होता है, लेकिन इस सपने को स्टेरॉइड के सहारे नहीं, बल्कि संतुलित डाइट और एक्सरसाईज के जरिए हासिल किया जाना चाहिए.

ऑस्कर: कहानी दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड्स की


READ MORE

किसी भी निर्देशक और अभिनेता का सपना होता है कि उसकी फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स तक पहुंचे. ऑस्कर को फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है.ऑस्कर्स को अकादमी अवॉर्ड्स के नाम से भी जाना जाता है. 88 साल पहले ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई थी. जो हॉलीवुड के रूज़वेल्ट होटल के ब्लॉसम रूम में संपन्न हुए थे.सोमवार को 90वें ऑस्कर अवॉर्ड दिए जाएंगे. उससे पहले जानिए ऑस्कर का पूरा इतिहास और कैसे होती है ये प्रतिष्ठित ट्रॉफी?


कब हुई ऑस्कर की शुरुआत
इनकी शुरुआत 16 मई साल 1929 से हुई थी. इस साल उन फिल्मों को शामिल किया गया था, जो 1 अगस्त 1929 से 1 अगस्त 1928 के बीच रिलीज़ हुईं थीं.फिल्मी दुनिया के ये प्रतिष्ठित पुरस्कार हॉलीवुड रूज़वेल्ट होटेल के ब्लॉसम रूम में संपन्न हुए थे. तब से आज तक 3048 ऑस्कर पुरस्कार दिए जा चुके हैं.



कैसी होती है ऑस्कर ट्रॉफी
ऑस्कर में अवॉर्ड में ट्रॉफी की एक खास अहमियत होती है. अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट इस ट्रॉफी को आधिकारिक नाम दिया गया है.


इसकी ऊंचाई 13½ इंच और वज़न 8½ पाउंड है. अभी तक 1929 से 2017 तक 3048 लोगों को अकादमी ट्रॉफी दी जा चुकी है.


इस ट्रॉफी को डिज़ाइन कैड्रिक गिबन्स ने किया था. जो मेट्रो-गोल्डविन-मेयर में चीफ आर्ट डायरेक्टर थे. ऑस्कर्स साइट के मुताबिक 50 ट्रॉफी को बनने में 3 महीने का वक्त लगता है.


कौन थे पहला पुरस्कार जीतने वाले कलाकार


  1. बेस्ट डायरेक्टिंग (ड्रामा): फ्रैंक बोरज़ेज, 7th हेवन
    2. बेस्ट डायरेक्टिंग (कॉमेडी): लेविस माइलस्टोन, टू अरेबियन नाइट्स
    3. बेस्ट फिल्म: विंग्स, विलियम ए. वेलमैन
    4. बेस्ट एक्टर: एमिल जेनिंग्स, द लास्ट कमांड
    5. बेस्ट एक्ट्रेस: जैनेट गेनर, 7th हेवन
    6. आर्ट डायरेक्शन: विलियम कैमरून मेन्ज़ीस
    7. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: चार्ल्स रोशर. सनराइज
    8. बेस्ट राइटिंग (ऑरिजिनल कहानी): बेन हेक्ट, अंडरवर्ल्ड

अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय


भानु अथैया बॉलीवुड की जानी-मानी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर्स में से एक हैं. उन्होंने गुरु दत्त से लेकर यश चोपड़ा, राज कपूर और आशुतोष गोवारिकर के साथ काम किया.


भानु देश की पहली ऐसी शख्सियत हैं, ऑस्कर अवॉर्ड जीता. उन्हें 1982 में आई फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड मिला था. महान भारतीय निर्देशक सत्यजीत रे को 1992 में ऑस्कर अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था.