READ MORE
जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ।। बिन अल-हुसैन भारत के दौरे पर हैं. आज हैदराबाद हाउस में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वो मुलाकात करेंगे. इस दौरान आतंकवाद, रक्षा और निवेश से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत संभव है. इससे पहले किंग जॉर्डन विज्ञान भवन में आयोजित ‘इस्लामिक हेरिटेज: प्रमोटिंग अंडरस्टैंडिंग एंड मॉडरेशन’ इवेंट में शामिल हुए.किंग अब्दुल्ला ।। बिन अल हुसैन ने कही ये खास बातें…
मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि जॉर्डन के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करूं. मेरे मुस्लिम व ईसाई साथी न सिर्फ अपने देश के लिए बल्कि देश के बाहर के लोगों के लिए भी साथ मिलकर काम करते हैं: जॉर्डन किंग
पूरे विश्व में मुस्लिमों के द्वारा करुणा व दया की भावना को अपनाया गया है. हमारे बेहतर भविष्य के लिए हमें इसकी ज़रूरत भी है: जॉर्डन किंगहमें अपने देश को मज़बूत व सफल बनाने की ज़रूरत है जिसके लिए देश के युवाओं को आशावादी होना चाहिए: जॉर्डन किंग
मुस्लिम और गैर-मुस्लिम मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं: जॉर्डन किंग
जो धर्म के बारे में दिखाया जाता है और जो समाचारों में सुना जाता है वो आजकल लोगों को बांटने का काम कर रहा है: जॉर्डन किंग
#WATCH Live from Delhi: PM Modi King Abdullah II of Jordan during Vigyan Bhawan https://t.co/N78mrddEMh
— ANI (@ANI) March 1, 2018
जॉर्डन शांति के लिए पूरे विश्व में काम कर रहा है. पूरा विश्व एक परिवार के रूप में है. हम भले ही कितने भिन्न हों पर ये हम सबका कर्तव्य है कि अपने बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करें: जॉर्डन किंग
आजकल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई दो धर्मों के बीच लड़ाई नहीं है बल्कि सभी धर्मों की चरमपंथ के खिलाफ साझी लड़ाई है: जॉर्डन किंग
ये भी पढ़ें: अपने ही मज़हब का नुकसान कर रहे हैं कट्टरपंथी: पीएम मोदी
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/e1kCmUm9NsY/story01.htm
No comments:
Post a Comment