Saturday, 1 December 2018
boAt का नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, कीमत 1299 रुपये
READ MORE
boAt लाइफस्टाइल ने भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नए अल्ट्रा-पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर Stone 230 को लॉन्च किया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे खास तौर पर ज्यादा बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी और क्रिस्टल क्लियर साउंड देने के लिए बनाया गया है. ये राउंड शेप वाला ब्लूटूथ स्पीकर ग्राहकों को दो कलर ऑप्शन- चारकोल ब्लैक और मिडनाइट ब्लू में उपलब्ध होगा.
इस ऑडियो डिवाइस की कीमत कंपनी ने 1299 रुपये रखी है. ग्राहक इसे अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. साथ ही ग्राहकों को इस प्रोडक्ट के साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी. Stone 230 में 1.5 इंच का ड्राइवर मौजूद है जो 3W पावर आउटपुट देता है. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ V4.2 का सपोर्ट दिया गया है.
कंपनी ने कहा है कि ट्रैवलर्स को ये स्पीकर खास तौर पर पसंद आएगा. इसकी बैटरी 1200mAh की है. इसे पूरी तरह चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लगता है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज होने के बाद इसे 10 घंटे तक चलाया जा सकता है. इसका स्पीकर का कुल वजन 245 ग्राम है.
Stone 230 को IPX4 रेटिंग दी गई है. यानी आप इसे हल्की बारिश में भी उपयोग कर सकते हैं. ब्ल्टूथ कनेक्टिविटी के अलावा इसमें SD कार्ड का भी सपोर्ट दिया गया है. यानी आप मेमोरी कार्ड की मदद से भी म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं. इस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है. यानी आप इसकी मदद से कॉल में बात भी कर सकते हैं.
WhatsApp पर आया नया फीचर, शेयर करने से पहले दिखेगा प्रीव्यू
READ MORE
WhatsApp पर आया नया फीचर, शेयर करने से पहले दिखेगा प्रीव्यू
Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अपने मल्टी-शेयर फीचर को अपग्रेड कर दिया है। फीचर के अपग्रेड होने के बाद अब यदि आप थर्ड पार्टी ऐप्स से किसी टेक्स्ट को दो या उससे अधिक यूजर के साथ शेयर करते हैं तो WhatsApp अब आपको सबसे पहले उसका प्रीव्यू शो करेगा। बता दें कि फिलहाल यह फीचर अभी व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.366 पर उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द मल्टी-शेयर फीचर को सभी यूजर के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा WhatsApp ने कहा कि ऐप में नया GIF सर्च इंटरफेस और आपके पसंदीदा स्टीकर को सर्च करने के लिए फीचर को भी जोड़ा जाएगा।
जैसा कि आप खबर में मौजूद तस्वीर को देख पा रहे हैं कि नए फीचर के अपग्रेड होने के बाद यदि आप Twitter, YouTube या फिर अन्य वेब सर्विस का यूआरएल भेज रहे हैं तो नीचे की तरह आपको उसका प्रीव्यू दिखने लगेगा। गौर करने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप का फारवर्ड प्रीव्यू फीचर अभी तक जारी नहीं किया गया है। यह फीचर अब भी व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.325 पर ही उपलब्ध है। प्रीव्यू फीचर को लाने के पीछे का मकसद यह है कि यूजर इस बात से अवगत रहें कि वह अन्य यूजर्स के साथ क्या शेयर कर रहे हैं।
मल्टी-शेयर फीचर को अनुभव करने के लिए आपको व्हाट्सऐप का एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.366 डाउनलोड करना होगा। ऐप Google Play Beta प्रोग्राम के तहत भी उपलब्ध है। इसके अलावा आप चाहें तो APK Mirror से भी एपीके फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सऐप मल्टी-शेयर अपग्रेड की बात को सबसे पहले WABetaInfo ने ट्वीट करते हुए रिपोर्ट किया है। एक अन्य ट्वीट में बताया गया है कि भविष्य में व्हाट्सऐप यूजर को नया GIF सर्च इंटरफेस और स्टीकर सर्च फीचर मिलेगा।
Photo Credit: Twitter/ WABetaInfo
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें।
Samsung Galaxy A8s के डिस्प्ले को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी
READ MORE
Samsung Galaxy A8s को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट बिना 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो Samsung Galaxy A8s पहला ऐसा गैलेक्सी स्मार्टफोन होगा जो बिना ऑडियो जैक के आएगा। याद करा दें कि, सबसे पहले Apple और फिर अन्य हैंडसेट कंपनियां जैसे कि HTC और OnePlus ने अपने चुनिंदा हैंडसेट से हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी थी।इसके अलावा यूएस एफसीसी लिस्टिंग से यह बात कंफर्म हो गई है कि Galaxy A8s के डिस्प्ले में छेद होगा और यह हैंडसेट इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर SM-G8870 दिखाई दे रहा है। इसी के साथ एक स्क्रीनशॉट को भी साझा किया गया है जिसमें डिस्प्ले छेद में सेल्फी कैमरे दिखाई दे रहा है। साथ ही यह भी पता चला है कि हैंडसेट 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
h501skr8
Photo Credit: FCC
सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में ऑडियो जैक ना होने की बात चीनी टिप्स्टर द्वारा किए ट्वीट से सामने आई है। हालांकि, अभी Samsung द्वारा इस बात की आधिकारिक धोषणा नहीं की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि Galaxy A8s की तरह ही कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 भी बिना हेडफोन जैक के साथ उतारा जाएगा। याद करा दें कि ऐप्पल ने सबसे पहले 2016 में iPhone 7 से ऑडियो जैक की छुट्टी कर दी थी।
Samsung Galaxy A8s स्पेसिफिकेशन (कथित)
सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में 6.39 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दी जा सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में माइक्रो-यूएसबी की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।
Meizu M6T और Meizu M16th भारत में होंगे 5 दिसंबर को लॉन्च
READ MORE
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Meizu भारतीय बाजार में लंबे समय बाद दमदार वापसी करने वाली है। 5 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान कंपनी फ्लैगशिप हैंडसेट Meizu M16th और बजट स्मार्टफोन Meizu M6T को लॉन्च करेगी। इन दोनों हैंडसेट के अलावा एक तीसरा मिड-रेंज स्मार्टफोन भी उतारा जाएगा, लेकिन उस हैंडसेट का नाम क्या होगा। इस बात का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। याद करा दें कि मेज़ू ने पिछले साल भारत में Meizu M5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।Meizu 16th के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एमचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। याद करा दें कि, इस साल अगस्त में Meizu 16th को चीन में Meizu 16 नाम से उतारा गया था। Meizu 16 के साथ Meizu 16 Plus को भी लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में Meizu 16 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,698 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) में बेचा जाता है। Meizu 16 Plus के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,198 चीनी युआन (करीब 32,100 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,498 चीनी युआन (करीब 35,100 रुपये) में बेचा जाता है। उम्मीद है कि मेज़ू ब्रांड का यह स्मार्टफोन भारत में OnePlus 6T से मुकाबला करेगा।
इस साल मई में Meizu 6T को चीन में लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में हैंडसेट की शुरुआती कीमत 799 चीनी युआन (लगभग 8,000 रुपये) है। फोन में 5.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे, सेल्फी में फेस एई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ था। गैजेट्स 360 को पता चला है कि यह स्मार्टफोन भारत में Meizu M6T के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
Meizu 16 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम मेज़ू 16 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2160 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसके साथ काम करेगा एफ/2.6 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस। कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है।
सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा एआई से लैस फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो मेज़ू 16 दो विकल्प में उपलब्ध होगा- 64 जीबी और 128 जीबी। बैटरी 3010 एमएएच की है और यह कंपनी की एमचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है।
Meizu 6T स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम मेज़ू 6टी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित फ्लाइम ओएस 6.2 पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720×1440 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी जा सकती है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 3,300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Meizu 16X स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम मेज़ू 16एक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगी। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 3,100एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
प्रैक्टिस मैच में कोहली को आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कही ये बात
READ MORE
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ चार-दिवसीय अभ्यास मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेल रहे हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में बढ़िया खेल दिखाया और 358 का स्कोर बनाया. इस दौरान पांच भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए. इन्हीं में से एक कोहली रहे और उन्होंने 87 गेंदों में 64 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 4 छक्के जमाए. कोहली को इस दौरान 19 साल के एरन हार्डी ने आउट किया, उन्होंने इस दौरान अपने फॉलो थ्रू में गजब का कैच पकड़ा. कोहली को आउट करने के बाद हार्डी खासे खुश नजर आए और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज को आउट करने की खुशी जताई.cricket.com.au. से बातचीत में हार्डी ने कहा, “हां, ये वास्तव में बहुत अच्छी फीलिंग है. वह मेरी गेंद पर मैदान के चारों ओर शॉट खेल रहे थे और इसी बीच उन्होंने एक गेंद मेरे तरफ खेल दी. वह एक शानदार अनुभव था.”
जब उनसे पूछा गया कि अपने करियर में आपको गेंदबाजी करते हुए किसके खिलाफ सबसे ज्यादा कठिनाई हुई है. इस पर उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करनी वास्तव में बहुत कठिन थी. वह जाहिरतौर पर वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं. शायद वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. उनके खिलाफ गेंदबाजी करनी बड़ी चुनौती थी, क्योंकि उनके खिलाफ गलती की कोई संभावनाएं नहीं रहती.”
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ हुए चोटिल तो इस दिग्गज क्रिकेटर ने दिया रोहित शर्मा से ओपनिंग करवाने का सुझावपिछले साल, हार्डी को एशेज सीरीज के पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को वॉर्म अप मैच में गेंदबाजी करने का मौका मिला था. अच्छी बात ये रही कि उन्होंने जो रूट को महज 9 रन पर आउट कर दिया था. लेकिन उन्होंने कोहली के विकेट को ज्यादा कीमती बताया है. हार्डी ने इस मैच में बैट से भी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह 86 रन बनाकर आउट हुए.
मुरली विजय ने ठोका शतक, केएल राहुल ने भी दिखाए हाथ, अभ्यास मैच हुआ ड्रॉ
READ MORE
भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी नजीते के शनिवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने चौथे दिन शनिवार को छह विकेट के नुकसान पर 356 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम अपनी पहली पारी में 544 रन का विशाल स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई. भारतीय टीम इसके जवाब में चौथे और अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 211 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया.पहली पारी में 358 रन का स्कोर बनाने वाली भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में मुरली विजय ने 129 और लोकेश राहुल ने 62 रन की पारी खेली. विजय ने 132 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्के लगाए. राहुल ने 98 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया. हनुमा विहारी 32 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के लिए डी फालिंस और डार्सी शॉर्ट को एक-एक विकेट मिला. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश की पहली पारी में हैरी निएल्सन ने 100, एरॉन हार्डी ने 86, डी आर्शी शॉर्ट ने 74, मेक्स ब्रायंट ने 62 और डेनियल फालिंस ने 43 रन बनाए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी को तीन, रविचंद्रन अश्विन को दो और उमेश यादव, इशांत शर्मा, कप्तान विराट कोहली तथा जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिले.
ये भी पढ़ें: प्रैक्टिस मैच में कोहली को आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कही ये बात
इयान चैपल ने टीम इंडिया के मौकों पर उठाए थे सवाल, अब स्टीव वॉ ने कही ये बात
READ MORE
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि चार मैचों की आगामी श्रृंखला भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका है. श्रृंखला का पहला टेस्ट एडीलेड में छह दिसंबर को खेला जाएगा. वॉ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, “मुझे लगता है कि यह सुनहरा मौका है. वे लंबे समय से इस दौरे की तैयारी कर रहे होंगे. यह करीबी श्रृंखला होगी.”यह पूछने पर कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगाएगी, वॉ ने कहा, “वह महान खिलाड़ी हैं और तेंदुलकर तथा लारा की तरह उन्हें बड़े मुकाबले पसंद है.” स्टीव वॉ का यह बयान टीम इंडिया के लिए थोड़ा अच्छा कहा जाएगा क्योंकि इयान चैनल और एडम गिलक्रिस्ट भारत को अभी भी इस सीरीज को जीतेन का दावेदार नहीं मानते. चैपल ने तो यह भी कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया क दावेदार मानते हैं लेकिन इस बारे में कोई सवाल न पूछा जाए.
पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय टीम मुख्य रूप से कोहली पर निर्भर होगी. उन्होंने कहा, “विराट इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है. भारत को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी लेकिन उनके पास और भी अच्छे बल्लेबाज है. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के पास भी हैं.” उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारत को कड़ी चुनौती देंगे जिनमें मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: मुरली विजय ने ठोका शतक, केएल राहुल ने भी दिखाए हाथ, अभ्यास मैच हुआ ड्रॉ