Thursday, 30 November 2017

Honor 7X भारत में 7 दिसंबर से मिलेगा


READ MORE

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर नेअक्टूबर में चीन में अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले महीने ही कंपनी ने पुष्टि की थी कि भारत में Honor 7X दिसंबर में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने किसी तारीख़ की जानकारी उस समय नहीं दी थी। इसके बाद हाल ही में पता चला कि हॉनर 6एक्स के अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स को भारत में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ भेजकर जानकारी दी है कि हॉनर 7एक्स की बिक्री भारत में 7 दिसंबर से शुरू होगी। फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने इसी महीने सेल के लिए रजिस्ट्रेशन स्वीकार करना शुरू कर दिए थे। कंपनी ने अब जानकारी दी है कि, रजिस्ट्रेश कराने वाले यूज़र को कंपनी ने 1000 से ज़्यादा प्राइज़ देने का फैसला किया है। इनमें ट्रिप, स्मार्टफोन, पावर बैंक और हेडफोन शामिल हैं। याद दिला दें कि चीन में लॉन्च के समय कंपनी ने बताया कि हॉनर 7एक्स भारतीय बाज़ार के लिए इसे ‘बेहद किफ़ायती दाम’ के टैग के साथ लॉन्च किया जाएगा।


हॉनर 7एक्स को चीनी मार्केट में 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया था। तीनों वेरिएंट में स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।


भारत में अभी हॉनर 7एक्स की कीमतों की जानकारी मिलना बाकी है। बहरहाल, हॉनर 7एक्स के 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,890 रुपये) है जबकि 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,850 रुपये) है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,820 रुपये) में मिलता है। हॉनर 7एक्स को ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi Redmi 5 में होगा मीयूआई 9, लीक में चला पता


READ MORE

इसी हफ्ते पुष्टि हुई थी कि शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन 7 दिसंबर को चीन में लॉन्च होंगे। लेकिन इन फोन के बारे में लीक में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। Redmi 5 के डिज़ाइन के बारे में पहले ही खुलासा हो चुका है और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। अब लेटेस्ट लीक से खुलासा होता है कि रेडमी 5 एक डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा और मीयूआई 9 पर चलेगा।जीएसएमअरीना की ख़बर के मुताबिक, रेडमी 5 का एक पीडीएफ दस्तावेज लीक हुआ है। जिसे देखकर लगता है कि यह डिवाइस का वारंटी कार्ड है। इससे पता चलता है कि शाओमी रेडमी 5 में दो नैनो सिम कार्ड या एक सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मिलेगा। इस पीडीएफ में एक डिस्क्लेमर है कि एक समय पर एक सिम कार्ड ही 4जी नेटवर्क सपोर्ट करेगा। जिससे संकेत मिलते हैं कि रेडमी 5 में एक स्नैपड्रैगन 625  चिपसेट या फिर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर दिया जाएगा।

 


xiaomi redmi 5 leak

बता दें कि शाओमी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक मीयूआई 9 टीज़र पोस्ट किया था। जिसमें कहा गया था कि “A phone for a thousand”। इससे संकेत मिलते हैं कि रेडमी 5 की कीमत 1,000 चीनी युआन या फिर 150 डॉलर हो सकती है।


इससे पहले कथित रेडमी 5 की टीना लिस्टिंग से फोन को 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के साथ 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किए जाने का खुलासा हुआ है। स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाने जा सकने की ख़बरें हहैं। स्मार्टफोन को 3200 एमएएच की बैटरी के साथ लिसट किया गया है, जबकि रेडमी 4 में 4100 एमएएच बैटरी दी गई है। नए फोन में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 151.8×72.8×7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम हो सकता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2  नूगा के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मीयूआई 9 बिल्ड के साथ आने का खुलासा हुआ है। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के रियर पैनल पर देखा जा सकता है। 

Google Datally ऐप लॉन्च, मोबाइल डेटा पर निगरानी रखने में करेगा मदद


READ MORE

दिग्गज़ सर्च इंजन और तकनीकी कंपनी गूगल ने एक नया ऐप डेटैली पेश किया है जो यूज़र को मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर निगाह रखने तथा डेटा बचाने में मदद करेगा।

कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार डेटैली के जरिए मोबाइल उपयोक्ता अपने डेटा इस्तेमाल पर सटीक निगरानी रख सकते हैं। यह ऐप डेटा बचाने के लिए सुझाव देगा तथा आसपास मौज़ूद सार्वजनिक वाई-फाई की उपलब्धता की जानकारी देगा।


इसके अनुसार यह यह ऐप एंड्रायड 5.0 और इससे ऊपर के वर्ज़न पर ही चलेगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।


गूगल में उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स) सीजर सेनगुप्ता ने इस ब्लाग में कहा है ‘दुनिया में कई लोगों के लिए मोबाइल डेटा महंगा है। सबसे बड़ी दिक्कत है कि लोगों को पता नहीं होता कि डेटा खर्च कहां हो रहा है इसलिए गूगल ने यह ऐप तैयार किया है।’ उन्होंने लिखा है कि यह ऐप तीन बिंदुओं पर केंद्रित है जिनमें डेटा की सटीक की जानकारी देना, डेटा खर्च पर नियंत्रण तथा डेटा बचत शामिल है।

यूपी नगर पालिका रिजल्ट LIVE: आने लगे वार्डों के परिणाम


READ MORE
 उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के 3 चरणों में हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है. यूपी में इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव हुआ है. इसमें 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत शामिल हैं.

प्रदेश में निगम और पंचायत मिलाकर कुल 79,113 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. रिजल्ट आने के बाद निर्वाचन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इसे फीड करेंगे. साथ ही विजेता प्रत्याशी के नाम ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा.


पहले चरण में 24 जिलों में मतदान हुआ. इनमें 5 नगर निगम , 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतें शामिल हैं. वहीं दूसरे चरण में 25 जिलों में मतदान हुआ. इसमें 6 नगर निगम, 51 नगर पालिका परिषद और 132 नगर पंचायत शामिल हैं. तीसरे चरण में 26 जिलों में मतदान हुआ. इसमें 5 नगर निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 152 नगर पंचायत शामिल हैं.


देखें लाइव अपडेट्स…


वाराणसी: इंद्रपुर वार्ड से सपा के राजेश पासी विजयी



मुजफ्फरनगर: खतौली वार्ड 24 से बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार जीते


अयोध्या नगर निगम चुनाव में अभी तक पार्षद के लिए 10 भाजपा, 11 सपा, 1 कांग्रेस और 4 निर्दलीय जीते


वाराणसी: तुलसीपुर वार्ड से कौशल्या देवी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी. बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव के घरेलू वार्ड से कांग्रेस विजयी.


बाराबंकी: टिकैतनगर नगर पंचायत का परिणाम, भाजपा से चेयरमैन प्रत्याशी जगदीश प्रसाद (229) सपा प्रत्याशी जम्बू जैन से विजयी


वाराणसी: लल्ला पूरा वार्ड से सपा के हारून अंसारी विजयी


सहारनपुर वार्ड 15 में बीएसपी कैंडिडेट सरदार चंद्रजीत जीते


बिजनौर की नूरपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 से कल्लू उर्फ मोहम्मद रफी 270 वोटों से विजयी


बिजनौर के नूरपुर नगरपालिका के वार्ड 10 से पूर्व सभासद गीता भंडारी पत्नी रविन्द्र भंडारी विजयी


सहारनपुर की नगर पंचायत तीतरों वार्ड नम्बर 02 से सपा प्रत्याशी सुशीला जीतीं


अयोध्या नगर निगम चुनाव: अब तक पार्षद प्रत्याशी के रूप में 5 बीजेपी, 3 सपा और एक निर्दलीय जीते


इलाहाबाद: नगर पंचायत सभासदों की 2 सीटें भाजपा ने जीती. नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड 1 से सभासद भाजपा प्रत्याशी कुसुमकली और कोरांव नगर पंचायत के वार्ड 6 से भाजपा के शैलेष सिंह जीते


सीतापुर: मिश्रिख नगर पालिका के दो वार्डो का परिणाम घोषित, सीताकुण्ड 4 से अनुराग मिश्र 50 मतों से विजयी, सीताकुण्ड प्रथम से सचिन मिश्र 128 मतों से विजयी घोषित

अलीगढ़ निगम सीट से BJP के राजीव अग्रवाल आगे, BSP से कड़ी टक्कर


READ MORE
 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद पहली बार निकाय चुनावों के नतीजे आ रहे हैं. ऐसे में चुनाव को सीएम होगी की पहली अग्निपरीक्षा भी माना जा रहा है. यहां की अलीगढ़ नगर निगम पर पिछले 22 साल से बीजेपी का ही कब्जा है. 1995 में गठन के बाद यहां बीजेपी का ही मेयर बना है. लेकिन इस बार बीजेपी को बीएसपी से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है. 

नगर निगम सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजीव अग्रवाल आगे चल रहे हैं. यहां से कांग्रेस ने मधुकर शर्मा, बीएसपी मोहम्मद फुरकान और सपा ने मुजाहित किदवई को चुनावी समर में उतारा है. शहर में पीने के पानी और सड़कों की बदहाली सबसे ज्यादा है और चुनाव इन्हीं प्रमुख मुद्दों पर लड़ा जा रहा है. पिछले चुनाव में बीजेपी की शकुंतला देवी को यहां से जीत मिली थी.


अलीगढ़ नगर निगम में 70 वार्ड आते हैं जबकि जिले में 2 विधानसभा सीटें हैं. विधानसभा चुनाव में भी यहां बीजेपी को जीत मिली थी. इसके अलावा जिले में 2 नगर पालिकाएं और 9 नगर पंचायतें हैं. चुनावी नतीजों के मद्देनजर प्रशासन ने विजय जुलूस और फायरिंग पर पूर्ण पाबंदी लगा रखी है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है. अलीगढ़ यूपी के उन इलाकों में एक है जिनका सांप्रदायिक इतिहास रहा है.


इस बार अलीगढ़ निकाय चुनाव में 53.25 फीसद वोट पड़े, जो पिछले चुनाव के 48.67 फीसद के मुकाबले करीब 5 फीसद ज्यादा रहे. नगर निगम क्षेत्र में 49.50 फीसद मतदान हुआ, पिछली बार यहां 42.99 फीसद वोट पड़े थे. निगर निगम में ईवीएम से वोटिंग हुई है और दोपहर तक नतीजे साफ हो जाएंगे. 

दिल्ली में होगी PM मोदी-ओबामा की मुलाकात? आज टाउनहॉल एड्रेस


READ MORE
 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दो कार्यकाल पूरा करने के बाद बराक ओबामा अब पत्नी मिशेल ओबामा के साथ अपने फाउंडेशन के काम में जुटे हुए हैं. 

ओबामा फाउंडेशन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भारत आए हुए हैं. इसी के तहत दिल्ली में टाउन हाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के 300 लीडर्स हिस्सा लेंगे और बराक ओबामा से अपने विचार साझा करेंगे.



फाउंडेशन के मुताबिक टाउन हाल में इस विषय पर बात होगी कि सक्रिय नागरिक होने का अर्थ क्या होता है और कैसे इसे प्रभावी बनाया जा सकता है. साथ ही ओबामा फाउंडेशन इमर्जिंग लीडर्स की कैसे मदद कर सकता है.


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए बराक ओबामा कई मौकों पर मिल चुके हैं. साल 2015 में प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के लिए बराक ओबामा ने नरेंद्र मोदी की प्रोफाइल लिखी थी. ओबामा ने लिखा था कि गरीबी खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण रखा है. साथ ही शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और लड़कियों की स्थिति को सुधारने के लिए भी उनके पास बेहतर नजरिया है.


ओबामा ने लिखा कि भारत की वास्तविक वित्तीय क्षमता को उभारने के लिए मोदी भरसक प्रयास कर रहे हैं, जबकि उनके सामने क्लाइमेट चेंज जैसी मुश्किल चुनौती है.


ओबामा के लेख का शीर्षक था, ‘इंडिया का रिफॉर्मर इन चीफ’


पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने यह पाया है कि 1 अरब से ज्यादा भारतीयों का जीवन पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल हो सकता है.’ साल 2015 में बराक ओबामा भारत के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बनें.

फर्जी इंश्योरेंस कर 2.5 करोड़ की ठगी करने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार


READ MORE
 यूपी एसटीएफ की साइबर क्राइम सेल ने वाहनों का फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी देने वाले गैंग का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने दिल्ली-एनसीआर से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है. उनके पास से विभिन्न कंपनियों का डाटा, मोबाइल और कई बैंकों और कंपनियों की मोहर भी बरामद की गई है.

एसटीएफ के अनुसार, यह गिरोह अब तक फर्जी इंश्योरेंस देकर लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुकी है. यह शातिर  गिरोह थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के नाम पर फर्जी कवर नोट देता था. विभिन्न बैंकों के मोहर के अलावा उनके पास से कई बड़ी कंपनियों का डाटा भी बरामद हुआ है. इसके अलावा उनके पास से कई मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं.


एसटीएफ के आला अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एचडीएफसी इंश्योरेंस कंपनी के साथ-साथ कई इंश्योरेंस कंपनियों से शिकायत मिली थी. कंपनियों की शिकायत थी उनके नाम पर फर्जी तरीके से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस दिया जा रहा है. शिकायत के आधार पर एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने जाल बिछाना शुरू किया और अंततः दिल्ली एनसीआर से इस गिरोह को धर दबोचा.


गिरफ्तार गिरोह के चारों सदस्यों से पूछताछ की गई तो पता चला कि अब तक इस गिरोह ने फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी बेचकर करीब 2.5 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. एसटीएफ ने गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के पास से कई बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों के मोहर, भारत के सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों के डेटा बरामद किया है. आरोपियों के पास पूरी जानकारी होती थी कि किस कस्टमर ने किस कंपनी की कौन सी गाड़ी खरीदी है. वे ऐसे कस्टमर्स को फोन कर उनसे इंश्योरेंस का ऑफर देते और फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी देकर उन्हें ठग लेते.

नीतीश का लालू पर हमला, घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई ही घोटाला है


READ MORE
 4 दिन चार हमले. जी हां ! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 4 दिनों से लगातार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ हमलावर तेवर में दिख रहे हैं. पिछले 4 दिनों से लगातार ट्विटर के जरिए नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे लालू प्रसाद के खिलाफ कड़ा प्रहार कर रहे हैं.

शुक्रवार को लालू के खिलाफ ट्विटर पर ताजा हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने लिखा कि घोटालेबाजों को उजागर करना और घोटालेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना ही घोटाला है.




नीतीश का इशारा साफ तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे लालू प्रसाद और उनके परिवार को लेकर है. इस ट्वीट के जरिए नीतीश ने लालू पर तंज कसा है और कहा है कि जो लोग उनके परिवार के घोटालों को उजागर कर रहे हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही है वह खुद अपने आप में ही एक घोटाला है.


गुरुवार को नीतीश ने लालू पर हमला करते हुए लिखा था कि लालू के लिए भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है और उनके खिलाफ कोई कार्यवाही करता है तो वह अनाचार है.


इससे पहले बुधवार को नीतीश ने लालू की देशभक्ति पर भी सवाल उठाया था और कहा था कि लालू परिवार के लिए कथित रूप से अवैध तरीके से कमाया गया माल और पटना में बन रहे परिवार के मॉल की चिंता ही सबसे बड़ी देशभक्ति है.

सुरक्षा में सेंध, मोदी-इवांका के डिनर का CCTV फुटेज हुआ था लाइव


READ MORE
 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप लौट चुकी हैं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के साथ डिनर का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार यानी 28 नवंबर को कुछ चैनल पर लाइव हो गया था. इसके बाद सिक्युरिटी इश्यू को लेकर विवाद खड़ा हुआ. इवांका और खुद पीएम मोदी के लिए बड़े पैमाने पर सिक्युरिटी अरेंजमेंट के बाद होटल फलकनुमा पैलेस का सीसीटीवी फीड बाहर आना सुरक्षा में सेंध माना जा रहा है. बता दें कि GE समिट 2017 में हिस्सा लेने के लिए इवांका दो दिन हैदराबाद में रही थीं.

स्थानीय चैनलों ने प्रसारित किए फुटेज


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के कुछ स्थानीय चैनलों (तेलुगु चैनल) ने डिनर का सीसीटीवी फुटेज लाइव किया था. इसके बाद कुछ नेशनल चैनलों पर भी इस फुटेज के चलाए जाने की जानकारी मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फुटेज मंगलवार की शाम 9.42pm का था, जब पीएम मोदी, तेलंगाना के सीएम के चंद्रराव और गवर्नर ईएसएल नरसिम्हन सोफा पर बैठकर एक दूसरे से बात कर रहे थे.


पीएमओ ने लिया संज्ञान, हरकत में आया SPG


बता दें कि यह इवेंट पूरी तरह से मीडिया के दायरे से बाहर रखा गया था. जब कुछ चैनल इसके फुटेज चलाने लगे तो पीएमओ ने इस बात का संज्ञान लिया और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को अलर्ट किया. इसके बाद ही एसपीजी ने तेलंगना पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए लाइव ब्रॉडकॉस्टिंग रोकने के लिए कहा.


इसके बाद पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर्स, निजी सचिव और सीनियर पुलिस अफसर हरकत में आए. उन्होंने टीवी चैनल से सीसीटीवी फीड के लाइव प्रसारण से रोका.


पुलिस कमिश्नर कंट्रोल सेंटर से लाइव हुआ था


इस मामले में की जा रही जांच में खुलासा हुआ है कि लाइव का प्रसारण सिटी पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के कमांड एंड कंट्रोल रूम से हुआ था. जानकारी के मुताबिक, कुछ सीनियर पुलिस अफसरों ने कुछ स्थानीय चैनल के रिपोर्टर्स को कमांड रूम में एंट्री करने की इजाजत दी थी.

बेदी ने की कप्तान कोहली की जमकर तारीफ, सुनें क्या कहा


READ MORE
 महान स्पिनर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, "मैं मैदान पर उनकी (कोहली) कुछ हरकतों से भले ही सहमत नहीं हो सकता लेकिन जिस तरह से विराट मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देता है वैसा मैंने किसी अन्य को नहीं देखा

वीरू के बाद अब इस क्रिकेटर के भी नाम हुआ फिरोज़ शाह कोटला का गेट


READ MORE

राष्ट्रीय राजधानी स्थित फिरोज़ शाह कोटला स्टेडियम के गेट नंबर-3 और 4 को बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा के नाम कर दिया गया. दिल्ली एवं राज्य क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पूर्व खिलाड़ी और अब कॉमेंटेटर की भूमिका निभाने वाली अंजुम के नाम पर गेट करने का फैसला किया है. अंजुम ने छह विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.वह भारत की तरफ से 100 वनडे खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं.



40 साल की अंजुम ने इस मौके पर कहा, “दिल्ली ने कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं और यह डीडीसीए द्वारा इस लायक समझना मेरे लिए सम्मान की बात है. कोटला पिछले कुछ सालों में काफी बदला है. इसके प्रवेश द्वारा मेरे नाम किए जाना मेरे लिए सम्मान की बात है.”इससे पहले डीडीसीए ने इस स्टेडियम के गेट नंबर-2 को भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग के नाम किया था.


ये भी पढ़ें:


DDCA कॉन्कलेव पहुंचे कोहली, पूर्व कोच बेदी को देखते ही छुए पैर


बेदी ने की कप्तान कोहली की जमकर तारीफ, सुनें क्या कहा

फिट रहने के लिए विराट ने प्रेरित किया : मिताली राज


READ MORE

 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरे वर्ष फिट रहने पर ध्यान देते हैं जो काबिलेतारीफ है.


भारत को दो बार महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाली इस कप्तान ने समाचार चैनल सीएनएन-न्यूज-18 के इंडियन ऑफ द ईयर अवाॅर्ड के मौके पर कहा, “यह अच्छी बात है कि सभी को वो मिल रहा है जिसके वो हकदार हैं और लोग अंतत: इन्हें पहचान रहे हैं.”


मिताली ने कहा, “मैंने वो समय देखा है जब क्रिकेट खेलने के लिए ज्यादा प्ररेणा नहीं मिलती थी और ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब देना मेरा काम नहीं है.”महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली ने कहा, “कई ऐसे लोग हैं जो मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं, ऐसा कोई एक नहीं है. लेकिन अगर मुझे किसी का नाम लेना हो तो वो विराट कोहली होंगे जिनके कारण मैं फिटनेस पर ध्यान लगा सकी. चाहे महिला हो या पुरुष हर कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ होना चाहता है.”


गौरतलब है कि क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के नाक में दम करने वाले विराट कोहली को वर्ष 2015  में जोधपुर की बेटी मिताली राज से मात खा गए थे.


दरअसल, पद्मश्री अवार्ड के लिए मिताली का मुकाबला कोहली से था और वह विराट को मात देकर सम्‍मान पाने में कामयाब रहीं  थी .


 


 


 

HT लीडरशिप समिटः आज बराक ओबामा-मुकेश अंबानी होंगे मुख्य वक्ता


READ MORE
 हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में दूसरे दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य वक्ता होंगे. समिट के पहले दिन पीएम मोदी ने देश के बदले एटिट्यूड और आत्मविश्वास पर बात की. वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी पर बात की. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी शामिल हुए.शुक्रवार को ओबामा और मुकेश अंबानी के अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे.

लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें:


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/bihar/congress-says-rjd-is-free-to-left-grand-alliance-1485184.html