READ MORE
ईरान के करमान शहर के पास शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है और इसका केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर की गहराई पर था.
#BREAKING A shallow magnitude 6.0 quake strikes Iran, close to the eastern city of Kerman, according to the US Geological Survey
— AFP news agency (@AFP) December 1, 2017
ईरान का यह पूर्वी इलाका काफी घना बसा है, जहां 8 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं. ऐसे में इस भूकंप से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
इससे पहले 13 नवंबर को भी ईरान-इराक सीमा के पास 7.3 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 350 लोगों की मौत और करीब 8000 लोग घायल हो गए थे. उस भूकंप का केंद्र 33.9 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया.
Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/bihar/congress-says-rjd-is-free-to-left-grand-alliance-1485184.html
No comments:
Post a Comment