Thursday, 30 November 2017

पिता का दर्द : हदिया की पढ़ाई रोकने की हो रही कोशिश


READ MORE

लव जिहाद के कथित मामले का केंद्रबिंदु बन गई केरल की महिला हदिया के पिता ने दावा किया है कि कुछ लोग उनकी बेटी की पढ़ाई में रोड़े डालने की कोशिश कर रहे हैं और वह उसके संरक्षण के लिए अदालत जाएंगे।हदिया के पिता के एम अशोकन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने उसे तमिलनाडु के होम्योपैथी मेडिकल भेजा था ताकि उसे पढ़ाई पूरी करने दी जाए और उसे रोकने का कोई भी कदम अपराध होगा।


संवाददाता सम्‍मेलन की अनुमति पर नाखुशी जताई
तमिलनाडु के सलेम में शिवराज होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को हदिया को संवाददाता सम्मेलन करने की अनुमति देने पर उन्होंने नाखुशी जताई। हदिया के पिता ने कहा, उच्चतम न्यायालय ने उसे पढ़ाई पूरी करने के लिए वहां भेजा है। लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया जा रहा। कुछ लोग उसकी पढ़ाई को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। उसे संवाददाता सम्मेलन करने के लिए धमकी दी गई। मैं चिंतित हूं।’’मुझे बेटी के धर्म से कोई दिक्‍कत नहीं
पूर्व सैन्यकर्मी अशोकन ने दावा किया कि उनकी बेटी को सीरिया ले जाने के लिए उसकी सोच बदल दी गयी। पिता ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर कोई दिक्कत नहीं है कि उनकी बेटी किस धर्म को अपनाना चाहती है।


मैं बेटी को बचाने की पूरी कोशिश करूंगा
केरल उच्च न्यायालय ने हदिया के साथ शफीन जहान की शादी को रद्द कर दिया था। शफीन की कॉलेज में हदिया से मिलने की कोशिश की खबरों पर उन्होंने कहा, मैं अपनी बेटी को बचाने के लिए कानूनी रास्ता समेत सभी संभावित कदम उठाऊंगा। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।’’ अशोकन ने आरोप लगाया कि शफीन के खिलाफ एनआईए का मजबूत मामला है और वह जांच एजेंसियों और न्यायिक व्यवस्था की निगरानी में हैं।


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/puducherry-villagers-protect-against-lt-governor-kiran-bedi-1172041.html

No comments:

Post a Comment