READ MORE
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर स्थित डांगरपोरा गांव में आतंकियों ने बीजेपी नेता फारूक अहमद राथर के घर को आग के हवाले कर दिया. घटना बुधवार शाम की है. इसमें किसी की जान नहीं गई है. इस वारदात के बाद पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम आतंकियों ने बारामूला की संग्रामा विधानसभा से बीजेपी के प्रभारी फारूक अहमद के घर पर हमला किया. इस हमले के दौरान आतंकियों ने उनके घर में आग लगा दी. इसके बाद वो मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर वारदात में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है.
JK: BJP leader Farooq Ahmad Rathers house set on fire by unknown persons in Dangarpora area of Sopore in Baramulla, no loss of life reported. pic.twitter.com/ZuaCDQFa3C
— ANI (@ANI) November 29, 2017
सूत्रों के मुताबिक पुलिस के अधिकारियों को शक है कि इस घटना में स्थानीय उपद्रवी भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
वैसे कश्मीर में राजनीति से जुड़े लोग लगातार निशाने पर हैं. गौरतलब है कि इससे पहले शोपियां में भी बीजेपी के युवा मोर्चा के नेता गौहर अहमद की हत्या कर दी गई थी. इसके अलावा पिछले दिनों कई बार घाटी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमले हो चुके हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/forest-department-dont-agree-with-any-condition-put-by-minister-forest-guard-recruitment-1156468.html
No comments:
Post a Comment