Wednesday, 29 November 2017

प्रिंस हैरी की शादी में दुल्हन की सहेली बनकर पहुंचेंगी प्रियंका चोपड़ा!


READ MORE

जब से प्रिंस हैरी की सगाई हुई है, तब से प्रियंका चोपड़ा की सबसे ज्यादा चर्चा है. आप सोचेंगे कि प्रिंस हैरी से प्रियंका का क्या कनेक्शन! तो आपको बता दें कि हमारी देसी गर्ल प्रियंका प्रिंस हैरी की होने वाली पत्नी मेघन मर्केल की बेस्ट फ्रेंड हैं.तभी से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल जब प्रिंस और मेघन शादी के बंधन में बंधेंगे, तो प्रियंका चोपड़ा वहां दुल्हन की खास सहेली के तौर पर जरूर मौजूद रहेंगी. अगर आपको इन कयासों पर यकीन नहीं है, तो जरा दोनों सहेलियों का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करके देखिए.


प्रियंका और मेघन अक्सर न्यूयॉर्क में एक साथ वक्त बिताते और मस्ती करते देखी जाती हैं. वैसे तो अमेरिकन टेलीविजन पर दोनों प्राइम टाइम में एक दूसरे को अपने शोज के जरिये टक्कर देती हैं, लेकिन इससे अलग दोनों अच्छी दोस्त भी हैं.



Girls day out.. #whoruletheworld @meghanmarkle @mubinarattonsey thank u for the kinda day I needed



A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 22, 2016 at 9:32am PDT



प्रियंका जहां क्वांटिको सीरिज की वजह से पॉपुलर हैं. वहीं मेघन अपने टीवी शो सूट्स के लिए जानी जाती हैं. दो साल पहले ही एक टेलीविजन प्रोग्राम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. तभी से उनकी दोस्ती हो गई. इसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं.



#TBT to girl time with @priyankachopra Mubina in #Malibu last week #californialove #homesweethome



A post shared by Meghan Markle (@meghanmarkle) on Dec 1, 2016 at 11:11am PST



वैसे भी दोनों में कई समानताएं हैं. दोनों जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. दोनों ही एक्टिविस्ट भी हैं. प्रियंका जहां यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं. वहीं मेघन कनाडा की वर्ल्ड विजन चैरिटी की एंबेसडर हैं.



This gem. Thank you for the best day of girl talk @priyankachopra 🍹 #thechipettes #collections #tiptoevoice with the amazing @mubinarattonsey



A post shared by Meghan Markle (@meghanmarkle) on May 21, 2016 at 6:58pm PDT



हाल ही में प्रियंका ने एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा था कि मेघन बेशक प्रिंस हैरी से शादी करने वाली हैं और इसके बाद वो अपना करियर छोड़ देंगी, लेकिन मेघन की पहचान सिर्फ यही नहीं है. मेघन एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, एक्टिविस्ट हैं. उनकी शख्सियत काफी अहम है.


दोनों ही फेमिनिस्ट और एक्टिविस्ट हैं. प्रियंका चोपड़ा जहां यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं. वहीं मेघन कैनेडियन चैरिटी वर्ल्ड विजन कनाडा की एंबेसडर हैं.


ये भी पढ़ें
मनीषा कोइराला का ‘वो’ किरदार निभाना चाहती हैं अनुष्का शर्मा

No comments:

Post a Comment