Wednesday, 29 November 2017

ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी


READ MORE

पूर्व रक्षामंत्री ए. के. एंटनी को  अचानक अस्वस्थ होने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनको हल्का मस्तिष्काघात हुआ है. अस्पताल के डॉक्टर ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि उनको हल्का मस्तिष्काघात हुआ है.
76 वर्षीय एंटनी केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में रक्षामंत्री रह चुके हैं. केरल से आने वाले एंटनी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं.कुछ दिन पहले ही एंटनी रोंहिग्या मुद्दे पर बयान के चलते चर्चाओं के केंद्र में आए थे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने रोहिंग्या समुदाय के लोगों को शरण नहीं देने पर मोदी सरकार की आलोचना की थी और शरणार्थियों की रक्षा पर जोर देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण पेश किया था.पूर्व रक्षा मंत्री ने मदद और सुरक्षा चाहने वाले इस समुदाय के 40,000 रोहिंग्याओं को वापस करने का आरोप सरकार पर लगाया था. उन्होंने कहा, ‘‘जब 70 के दशक में एक करोड़ से अधिक शरणार्थी बांग्लादेश से भारत आए तब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अमेरिका के शक्तिशाली सातवें बेड़े की अनदेखी करते हुए उनकी सुरक्षा करने पर जोर दिया.


 


Article source: http://aajtak.intoday.in/story/hc-notice-on-7-year-old-petitioner-navya-1-945791.html

No comments:

Post a Comment