Thursday, 30 November 2017

Film Book: ये अभिनेता है हॉलीवुड का फ़रहान अख़्तर!


READ MORE

हॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता बेन स्टिलर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस कलाकार के किस्से इतने हैं कि फ़िल्म बुक के कई पन्ने इन बातों से भरे जा सकते हैं.वो एक कॉमिक अभिनेता होने के साथ एक लेखक भी हैं और हॉलीवुड की कई सफल फ़िल्मों के निर्माता रह चुके हैं और आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं.


बेन को कॉमेडी के जीन विरासत में मिले थे क्योंकि उनके माता (एनी मिआरा) पिता (जैरी स्टिलर) जाने माने कॉमेडी कलाकार थे ऐसे में कॉमेडी बेन की पहली पसंद बनना ही था.


साल 1986 से हॉलीवुड में सक्रिय बेन को पहला मौका बेन स्टिलर शो के हिट हो जाने से मिला. इस शो में वो अलग अलग कॉमिक किरदारों को निभाते थे और सामाजिक मुद्दों पर कॉमेडी करते नज़र आते थे. बेन ने इस शो में कई सिलेब्रिटीज़ को अपनी कॉमेडी का निशाना बनाया और उनका शो चर्चा में आ गया.इसके बाद बेन ने 1994 में आई फ़िल्म रिएलिटी बाइट्स में बतौर निर्देेशक भी काम किया और वो इस फ़िल्म में अभिनेता भी रहे. रिएलिटी बाइट्स को हॉलीवुड में क्लासिक का दर्जा हासिल है और इस फ़िल्म ने बेन को एक अलग लीग में लाकर खड़ा कर दिया.


साल 1995 में उन्होनें अपने माता पिता के साथ फ़िल्म हेवीवेट्स में काम किया और इसके बाद उन्होनें जिम कैरी को लेकर फ़िल्म दि केबल गाय भी निर्देशित की औऱ फ़िल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिला.


बेन ने साबित कर दिया कि वो कमाल के लेखक हैं और कॉमेडी फ़िल्मों पर उनकी पकड़ कमाल की है लेकिन कैमरा के सामने आने का मोह उन्हें ज़्यादा दिन तक कैमरा के पीछे नहीं रख सका.


साल 1998 में बेन ने फ़ैसला कर लिया की वो अभिनय को नहीं छोड़ेंगे और उन्होनें एक के बाद एक बेहतरीन फ़िल्में देना शुरु कर दिया. साल 2000 में आई फ़िल्म ‘मीट द फ़ॉकर्स’ उनकी सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी.


उनके पास कई सारे अवॉर्ड विनिंग शोज़ हैं और सही मायनों में आप बेन को हॉलीवुड का फ़रहान अख़्तर कह सकते हैं लेकिन यह भी एक विचित्र संयोग है कि इतने सालों के बाद भी बेन को एक ऑस्कर नहीं मिला है.

No comments:

Post a Comment