Wednesday, 29 November 2017

VIDEO: 90 साल की मां को बेटे-बहू ने अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांधा


READ MORE

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना ज़िले में कथित रूप से एक बेटे ने अपनी 90 साल की मां को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांध दिया. जानकारी के अनुसार, घटना कोदालिया के अंतर्गत आने वाले राजपुर-सोनारपुर म्युनिसिपल वार्ड नंबर 20 की है.पेड़ से बंधे होने की वजह से 90 साल की बुजुर्ग पूरी रात ठंड से ठिठुरती रही, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया.


सुबह जब आसपास के लोगों की नजर बुजुर्ग महिला पर पड़ी, तो सब हैरान रह गए. लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. बाद में म्युनिसिपल वार्ड के चेयरमैन ने आकर उन्हें बचाया.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

बुजुर्ग महिला के बेटे का नाम खोकन दास है. खोकन दास इलाके के भू राजस्व विभाग में काम करता है. बताया जा रहा है कि उसने बूढ़ी मां को सड़क किनारे लगे पेड़ से बांध दिया. इस काम में उसकी बीवी ने भी उसका साथ दिया.खोकन दास की बीवी का कहना है कि उसकी सास का मानसिक संतुलन खराब है. उन्हें पेड़ से इसलिए बांधा गया, ताकि वो कहीं भाग न जाए. वार्ड के चेयरमैन ने महिला के बेटे को कड़ी चेतावनी दी है.ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE VIDEO- कश्मीर: लादेन के अंदाज में दिखा आतंकी जाकिर मूसा


VIDEO- अक्षय ने बिग बी को बताया ‘फादर ऑफ इंडस्ट्री’, सम्मान में छुए पैर


Article source: http://hindi.news18.com/news/jharkhand/hazaribagh/villagers-demonstrate-for-electricity-supply-at-markacho-in-koderma-1031427.html

No comments:

Post a Comment