READ MORE
जयललिता के आरके नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. एआईएडीएमके के प्रेसिडियम चेयरमैन ई. मधुसुदनन इस सीट से चुनाव लड़ेंगे. तमिलनाडु की सीएम जयललिता के निधन के बाद से ये सीट खाली है. यहां 21 दिसंबर को मतदान होना है. 24 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे.ई. मधुसुदनन तमिलनाडु सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. 1991 में जयललिता की सरकार में वह हैंडलूम मंत्री थे. मधुसुदनन एआईएडीएमके में ओ. पनीरसेल्वम के बड़े समर्थकों में से एक हैं.
वहीं, डीएमके ने आरके नगर विधानसभा सीट के लिए पत्रकारिता छोड़ राजनीति में आए एन. मरुधु गणेश को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा है.
आरके नगर विधानसभा सीट पर पहले अप्रैल में उपचुनाव होना था. लेकिन, डीएमके की फर्जी वोटर्स की शिकायत के बाद उपचुनाव टाल दिया था. डीएमके ने इस सीट पर एक लाख फर्जी मतदाताओं के होने की शिकायत की थी.बता दें कि तत्कालीन सीएम जयललिता का निधन 5 दिसंबर 2016 को हुआ था. जयललिता आरके नगर सीट से विधायक थीं. पिछले 40 सालों में वह इस सीट से 11 बार विधायक चुनी जा चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेता ने ही उठाए सवाल
गुजरात के हालात पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा दूसरा सवाल
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/vivo-v7-with-24-megapixel-front-camera-launched-in-india-7-24-news-1747190
No comments:
Post a Comment