READ MORE
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे. उनकी पहली रैली गिर सोमनाथ में होगी. इसके बाद वह अमरेली जिले का दौरा करेंगे, जहां जगह-जगह कॉर्नर मीटिंग के साथ-साथ रोड शो होगा. राहुल अमरेली में ही रात रुकेंगे.बता दें कि राहुल गांधी अपने इस दौरे की भी शुरुआत सोमनाथ मंदिर से किया. पिछले दो महीने में वह 21वीं बार गुजरात के किसी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. इसके पहले वह कई प्रसिद्ध मंदिरों दर्शन कर चुके हैं. इनमें द्वारकाधीश, खोडलधाम, संतराम मंदिर, महाकाली जैसे प्रमुख मंदिर हैं.
Article source: http://hindi.news18.com/news/jharkhand/hazaribagh/villagers-demonstrate-for-electricity-supply-at-markacho-in-koderma-1031427.html
No comments:
Post a Comment