Thursday, 30 November 2017

पीएम से राहुल गांधी का तीसरा सवाल : प्राइवेट कंपनियों से क्यों खरीदी महंगी बिजली?


READ MORE

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है. ’22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब’ लिखकर वह पिछले दो दिनों से नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं.कांग्रेस की रणनीति के अनुसार, गुजरात चुनाव के आखिर तक राहुल गांधी रोजाना पीएम मोदी से एक सवाल पूछेंगे.


शुक्रवार को राहुल गांधी ने पीएम से तीसरा सवाल पूछा. राहुल का तीसरा सवाल गुजरात में बिजली सप्लाई से जुड़ा है. राहुल ने ट्वीट कर मोदी से पूछा कि 2002-16 के बीच 62 हजार 549 करोड़ की बिजली खरीद कर चार प्राइवेट कंपनियों की जेब क्यों भरी?




राहुल गांधी ने गुजरात सरकार पर सरकारी बिजली कारखानों की क्षमता घटाने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने बिजली कारखानों की क्षमता 62 फीसदी घटा दी है, लेकिन निजी कंपनी से 3 रुपये प्रति यूनिट की बिजली 24 रुपये में क्यों खरीदी?


ये था राहुल का दूसरा सवाल
इसके पहले गुरुवार को राहुल ने ट्वीट कर दूसरा सवाल पूछा था. राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछा था कि आपके वित्तीय कुप्रबंधन और पब्लिसिटी की सज़ा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?




ये था राहुल का पहला सवाल
बता दें कि इससे पहले बुधवार को राहुल ने पहला सवाल पूछा था. उन्होंने ट्वीट किया था- ‘गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से पहला सवाल: ‘2012 में 50 लाख घर देने का वादा किया था. 5 साल में सिर्फ 4.72 लाख घर बने. प्रधानमंत्रीजी बताइए, क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?’




ये भी पढ़ें:  गुजरात के हालात पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा दूसरा सवाल


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/bihar/congress-says-rjd-is-free-to-left-grand-alliance-1485184.html

No comments:

Post a Comment