Thursday, 30 November 2017

बांग्‍लादेश पहुंच पोप, रोहिंग्‍या के मुद़दे पर करेंगे बात


READ MORE

पोप फ्रांसिस मुस्लिम बहुल देश बांग्लादेश की ऐतिहासिक यात्रा पर गुरुवार को बांग्‍लादेश पहुंचे। उनकी यात्रा के दौरान म्यामां के रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे प्रमुखता से उठने की संभावना है।पोप का यहां भव्य स्वागत किया गया। 80 वर्षीय पोप म्यामां की यात्रा संपन्न कर एक विशेष विमान से तीन दिन की यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे हैं। म्यामां में उन्होंने संदेश दिया कि न्याय एवं मानवाधिकार शांति की आधारशिला हैं। उन्होंने रोहिंग्या संकट की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर पोप की अगवानी की। बांग्लादेश सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। पोप के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


पोप ने रोहिंग्या लोगों के उत्पीड़न की निंदा की
रोहिंग्या संकट गहराने के बीच पोप की यह यात्रा हो रही है। पोप ने रोहिंग्या लोगों के उत्पीड़न की निंदा की है। हालांकि, म्यामां यात्रा के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से ‘रोहिंग्या’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करने को प्राथमिकता दी। इसे लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। वहीं, वेटिकन ने उनकी चुप्पी का बचाव करते हुए कहा कि पोप बौद्ध मतावलंबी बहुल देश के साथ संपर्क कायम करना चाहते हैं।छह लाख से अधिक रोहिंग्‍या छोड़ चुके है देश
गौरतलब है कि करीब 620,000 रोहिंग्या मुस्लिम सेना की कार्रवाई से बचने के लिए अगस्त से अब तक म्यामां के राखिन प्रांत से पलायन करके बांग्लादेश पहुंचे हैं। पोप फ्रांसिस से पहले पोप जॉन पॉल 2 ने 1986 में बांग्लादेश की यात्रा की थी।


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/puducherry-villagers-protect-against-lt-governor-kiran-bedi-1172041.html

No comments:

Post a Comment