READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी की तैयारियों के बीच पार्टी के ही नेता शहजाद पूनावाला ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. शहजाद ने कहा, राहुल का अध्यक्ष बनना ‘सिलेक्शन है, इलेक्शन नहीं’.शहजाद ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए चुनाव प्रक्रिया को राहुल गांधी के पक्ष में रखा गया, क्योंकि वह गांधी परिवार से हैं. शहजाद ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक ऐसा मुद्दा उठा रहा हूं, जिसे उठाने का माद्दा मेरी पार्टी-कांग्रेस में किसी में नहीं. मेरी अंतरात्मा वंशवाद/चापलूसी पर मुझे अब और चुप रहने की इजाजत नहीं देती.’ शहजाद ने इस ट्वीट में अपने भाई तहसीन पूनावाला को टैग करते हुए लिखा है, तहसीन को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं, वर्ना उन्होंने मुझे भी (यह मुद्दा उठाने से) रोक दिया होता.’
सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बहनोई तहसीन ने अपने भाई शहजाद के इस ट्वीट के जवाब में एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘मैं हैरान हूं कि ऐसे वक्त जब कांग्रेस गुजरात जीत रही है शहजाद क्या कर रहे हैं. मैं आधिकारिक तौर पर शहजाद से सारे राजनीतिक रिश्ते तोड़ रहा हूं. कांग्रेस को अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की जरूरत है.’
I am stunned with what @Shehzad_Ind is doing at the time @INCIndia is winning Gujarat .
I officially give up all relationship with him politically.
The congress needs @OfficeOfRG to be the president.— Tehseen Poonawalla (@tehseenp) November 29, 2017
I officially end all relationship with @Shehzad_Ind . I have never been this hurt. We needed to defeat the BJP. This is unacceptable . Im very very hurt today . Been stabbed in the back ..And how
— Tehseen Poonawalla (@tehseenp) November 29, 2017
तहसीन ने इसके बाद किए अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पार्टी का कोई भी नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ सकता है. उन्होंने कहा, ‘अगर शहजाद चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें लड़ना चाहिए. मोना और मेरे लिए यह अस्वीकार्य है.’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शहजाद के इस बयान से बेहद तकलीफ हुई.
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के निर्विरोध चुने जाने की चर्चा जोरों हैं. सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए कांग्रेस का कोई दूसरा नेता नामांकन नहीं भरेगा और इस तरह 11 दिसंबर को होने वाले चुनाव में राहुल आधिकारिक रूप से निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे.
No comments:
Post a Comment