READ MORE
मुंबई के आजाद मैदान में पूरे महाराष्ट्र के फेरीवालों ने मोर्चा निकालकर एमएनएस द्वारा जारी गुंडागर्दी का विरोध किया. तो वहीं सरकार को भी फेरीवाला कानून बनाने और सभी को वैध लाइसेंस देने की बात की, लेकिन सरकार ने अवैध फेरीवालों को कहीं भी बैठने की इजाजत नहीं देने का निर्णय लिया है.आजाद मैदान में हजारों फेरीवाले सरकार और राजनीतिक पार्टियों की गुंडागर्दी के खिलाफ एक जुट दिखे. फेरीवाले सरकार और एमएनएस को घेरने के लिए आजाद मैदान पहुंचे और नारेबाजी की. फेरीवालों ने सरकार को कोर्ट के आदेश की याद दिलाई और 2014 तक के सभी फेरीवालों को वैध करने की मांग की.
आजाद हॉकर्स यूनियन के अध्यक्ष दया शंकर सिंह ने कहा कि सरकार को फेरीवालों के सब्र का इम्तेहान नहीं लेना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ सरकार ने साफ कर दिया कि वो किसी भी कीमत पर अवैध फेरीवालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. वैध फेरीवालों के लिए सरकार काम कर रही है.
गृहराज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा सरकार अपना काम कर रही है. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि रेलवे परिसर के आस-पास का इलाका खाली होना चाहिए तो सरकार कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है.लेकिन फेरीवालों ने भी साफ कर दिया आने वाले समय में उनका आंदोलन तेज होगा. सरकार को फेरीवालों को वैध करने से लेकर आने वाले समय में फेरीवालों के लिए हॉकिंग जोन बनाने के लिए भी दबाव बनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
MNS की गुंडागर्दी से परेशान फेरीवालों ने किया मोर्चे का एलान, सरकार घेराव की तैयारी
मुंबई हॉकर्स यूनियन की मांग- फेरीवालों की रोजी-रोटी पर राजनीति न करें
No comments:
Post a Comment