Thursday, 30 November 2017

एक हफ्ते में दो मौलानाओं पर हुआ हमला


READ MORE

राजधानी दिल्ली में धर्म पर टिप्पणी करते हुए दो मौलवियों के साथ मारपीट की गई है. मारपीट का ये मामला वबाना इलाके का है. घटना मंगलवार की है. मौलवियों का आरोप है की बाइक पर सवार होकर आए कई युवक हमे मारने लगे. बोला भारत मे रहना है तो जय श्री राम कहना होगा.तीनों लड़कों ने हमें मारा पीटा. हमने बस उन लड़कों को केवल बाइक धीरे चलाने को कहा था. हमने फिर 100 नंबर काल की. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक का कहना है कि मारपीट का मामला दर्ज किया है. आरोपी लड़कोंं की तलाश की जा रही है.


बाइक छोड़कर नहर में कूद कर बचाई थी जान


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

मदरसे के मौलानाओं पर हमले का यह पहला मामला नहीं है. दो दिन पहले रविवार को शाहबाद डेयरी इलाके में एक और मदरसे के मौलाना पर हमला हुआ था.  वह अपनी बाइक फेंककर बवाना नहर में कूद गए. दूसरी ओर जाकर अपनी जान बचाई. किसी राहगीर की मदद से उन्होंने सौ नंबर पर पुलिस को कॉल कर के इस वारदात के बारे में जानकारी दी. शाहबाद डेयरी पुलिस जांच में जुटी है.मदरसे के मौलाना मोहम्मद रहमत अली ने बयान दिया कि वह 26 नवंबर को वह अपनी बाइक से बवाना नहर के किनारे से जा रहे थे. करीब 3 बजे चार लड़कों ने उन्हें रोक लिया. घेराबंदी करके मौलाना को पहले तो रोक लिया. एक ने पिस्टल निकाल ली. मौलाना ने समझा कि लूटपाट के इरादे में होंगे.उन्होंने अपनी जेब से मोबाइल व कुछ रुपए निकाले और दूर फेंक दिए. गुहार लगाई कि उन्हें जो चाहिए वह ले लें. आरोप है कि उन्होंने वह सामान नहीं उठाया बल्कि उन्हें मारने लगे. खतरा भांपते हुए रहमत वहीं बाइक छोड़कर बवाना नहर में कूद गए. तैरते हुए दूसरी तरह पहुंचे. जहां से सौ नंबर पर पुलिस को कॉल किया.  पुलिस पहुंची और बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.


Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-national-green-tribunal-bans-all-construction-activities-in-delhi-1161998.html

No comments:

Post a Comment