Wednesday, 29 November 2017

ममता सरकार का दावा, सभी मौजाओं में पहुंचाई गई बिजली


READ MORE

पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा में कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के छह साल के शासन में राज्य के सभी मौजाओं में बिजली कनेक्शन दिए हैं. मौजा के तहत एक या उससे अधिक बस्तियां होती हैं.बिजली एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा मंत्री सोभनदेव चटर्जी ने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि मई, 2011 से लेकर 31 अक्तूबर तक करीब 1.78 करोड़ बिजली कनेक्शन प्रदान किये गये, जबकि 35 साल के वाम शासन में 85 लाख बिजली कनेक्शन ही दिये गये थे. उन्होंने कहा कि यह 107 फीसदी से अधिक की वृद्धि है.


जब एक विपक्षी विधायक ने कम वोल्टेज का मामला उठाया तो चटर्जी ने माना कि कम वोल्टेज की दिक्कत है. उन्होंने कहा कि सरकार इस दिक्कत से निबटने के लिए 33 केवी लाइन, उपस्टेशन स्थापित करने का प्रयास कर रही है.


यह भी पढ़ें: पद्मावती के समर्थन पर उतरीं ममता, विवाद को बताया नपी तुली योजना

No comments:

Post a Comment