READ MORE
पहली बार भारत आईं अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के ‘रॉयल वेलकम’ को लेकर बहस छिड़ गई है. भारत में इवांका को मिली इतनी तवज्जो पर कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने सवाल उठाए हैं. अमेरीकी राष्ट्रपति की बेटी को ऐसी सुरक्षा दी गई, जो किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दी जाती है. यही नहीं, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए इवांका के सम्मान में शाही डिनर रखा.इवांका ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीनियर एडवाइजर हैं. आमतौर पर किसी राष्ट्राध्यक्ष को इतनी सुरक्षा और अहमियत दी जाती है. लेकिन, इवांका ट्रंप इसका अपवाद रहीं. इवांका मंगलवार सुबह 3 बजे हैदराबाद पहुंचीं. एयरपोर्ट से माधापुर स्थित होटल तक जाने के लिए उनके साथ 34 गाड़ियों का काफिला था. हैदराबाद में इवांका की सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए थे.
एंटी टेरर कमांडो की हुई थी तैनाती
इवांका की सुरक्षा के लिए तेलंगाना की एलीट ग्रेहाउंड (एंटी नक्सल फोर्स) और स्नाईपर्स ऑक्टोपस (एंटी टेरर) कमांडो की टीम तैनात की गई है. यही नहीं, उनके होटल के अंदर तक जाने लिए रेड कारपेट भी बिछाया गया था.इवांका के काफिले में शामिल थी एंबुलेंस
शमशाबाद एयरपोर्ट से माधापुर तक इवांका ट्रंप का काफिला गुजरने के दौरान ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया था. इवांका के काफिले में एक एंबुलेंस भी शामिल थी. आमतौर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काफिले में एंबुलेंस को शामिल किया जाता है.
पीएम मोदी ने किया ग्रांड वेलकम
मंगलवार शाम को फलकनुमा पैलेस में पीएम मोदी ने इवांका ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया. मोदी की मेजबानी में ही इवांका के लिए शाही डिनर रखा गया था. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इवांका ट्रंप के लिए आयोजित इवेंट में जाकर मोदी ने प्रधानमंत्री पद का मान कम किया है.” आनंद शर्मा का कहना है, “इवांका अमेरीका की राष्ट्राध्यक्ष तो नहीं थीं, जो पीएम मोदी ने उनके लिए प्रोटोकॉल का भी ख्याल नहीं रखा.”
हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर लगे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवांका के दौरे को लेकर ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने कुत्तों को जहर देकर मार डाला, क्योंकि कई कुत्ते बीमार पड़े हैं. वहीं, कुछ दिनों पहले प्रशासन ने सड़कों से भिखारियों को हटाने का अभियान चलाया था. जिसके तहत पुलिस ने सैकड़ों भिखारियों को रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजा है.
इवांका के लिए इंडोनेशिया और बैंकॉक से मंगवाए गए थे फूल
इवांका ट्रंप के स्वागत के लिए खासतौर पर इंडोनेशिया, बैंकॉक और बेंगलुरु से खास फूल मंगवाए गए थे. इसके अलावा उनके लिए स्पेशल डिश तैयार करने के लिए ताज होटल के एक्सपर्ट शेफ को बुलाया गया था. ऐसा आमतौर पर किसी राष्ट्राध्यक्ष के दौरे पर किया जाता है.
इवांका को इसलिए मिली इतनी अहमियत
इवांका ट्रंप बेशक अमेरीकी राष्ट्रपति की सीनियर एडवाइजर हैं, लेकिन अमेरिका में उनका प्रभाव काफी बढ़ा है. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इवांका ने महिला वोटर्स को काफी प्रभावित किया था. बताया जाता है कि इवांका के कहने पर ही अमेरिका ने सीरिया में मिसाइल दागे थे. आने वाले दिनों में इवांका का ओहदा और बढ़ने वाला है. चीन ने भी इवांका को काफी तवज्जो दी है.
यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम के प्रेसिडेंट मुकेश अघी के मुताबिक, इवांका ट्रंप के भारत दौरे का वैश्विक स्तर पर पड़ेगा. भारत के पास स्टार्ट-अप के लिए और बेहतर संभावनाएं हो गई हैं. ग्लोबर एंटरप्रेन्योरशिप समिट से ये साफ मैसेज गया है कि आने वाले दिनों में महिला प्रोफेशनल्स की अहमियत बढ़ने वाली है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों पर सुषमा मेहरबान, दिया मेडिकल वीजा का अश्वासन
Article source: https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/forest-department-dont-agree-with-any-condition-put-by-minister-forest-guard-recruitment-1156468.html
No comments:
Post a Comment