Wednesday, 29 November 2017

मधुमक्खियों ने किया हमला, तो कब्रिस्तान पर शव छोड़कर भागे परिजन


READ MORE

तमिलनाडु के तिरुमंगलम थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में 80 वर्षीय एक महिला के शव को दफनाने गए लोगों को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब महिला के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसके चलते परिजन शव को वहीं छोड़ भाग खड़े हुए.पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन और परिचित कल उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक कहीं से मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया. जिसके चलते वे मधुमक्खियों से बचने के लिये शव को वहीं छोड़ भाग खड़े हुए.


पुलिस ने आशंका जताई कि मृतक के परिजनों द्वारा जलाई गई अगरबत्तियों के धुएं के कारण मधुमक्खियां भड़क उठीं और अपने छत्ते से निकलकर वहां मौजूद लोगों पर हमला करने लगीं. स्थानीय तिरुमंगलम थाना क्षेत्र से पुलिस का एक दल और दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पहुंचे जिन्होंने मशाल जलाकर मधुमक्खियों को वहां से भगाया. बाद में महिला का अंतिम संस्कार किया गया.


पुलिस ने बताया कि घटना में कुछ लोग घायल भी हो गये, जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार किया गया.यह भी पढ़ें: दो और सांसदों ने छोड़ा दिनाकरण का साथ, तमिलनाडु के सत्तारूढ़ से जुड़े


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/newly-elected-rajya-sabha-member-vinay-tendulkar-will-remain-goa-bjp-chief-1053960.html

No comments:

Post a Comment