READ MORE
‘पद्मावती’ फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेता सलमान खान ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा कि इस तरह के विवादों से फिल्म के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ता है.सलमान खान ने कहा कि एक प्रतिकूल माहौल में फिल्म को नुकसान होता है क्योंकि लोग हिंसा के भय से सिनेमाघरों की तरफ जाने से बचते हैं. फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मुझे यकीन नहीं है कि इससे कोई फायदा होता है लेकिन निश्चित रूप से नुकसान होता है, काफी नुकसान होता है, मैंने खुद ऐसा देखा है. लोग सिनेमाघर जाने से डरते हैं. व्यापार में 100 प्रतिशत की कमी हो जाती है.
सलमान ने कहा, अगर कोई फिल्म खबरों में है तो कोई भी डर से सिनेमाघर नहीं जाता. सिनेमाघर मालिक भी डर जाते हैं क्योंकि वे हिंसा नहीं चाहते, अपने सिनेमाघरों के बाहर पथराव नहीं चाहते. लोग घबरा जाते हैं. सलमान ने यहां एचटी लीडरशिप समिट में वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के साथ बातचीत में यह सब कहा.
उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर एकमात्र फैसला या तो सेंसर बोर्ड से आएगा या फिर उच्चतम न्यायालय से. मुझे नहीं लगता कि लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाना सही है. साथ ही किसी फिल्म को देखे बिना, उसपर टिप्पणी करना भी सही नहीं है. सेंसर बोर्ड अपना प्रमाणपत्र देगा और हम उसका पालन करेंगे. फिल्म बारे में बहुत बातें की गईं कि अब साफ नहीं हो रहा कि सही क्या है और क्या गलत. सेंसर बोर्ड या उच्चतम न्यायालय फैसला लेंगे और हमें उसका सम्मान करना चाहिए.यह भी पढ़ें: सलमान बोले ‘बिग बॉस’ से बहुत कुछ सीखने को मिलता है
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/puducherry-villagers-protect-against-lt-governor-kiran-bedi-1172041.html
No comments:
Post a Comment