READ MORE
भिवानी,हिसार रोहतक के लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें हरिद्वार आने-जाने के लिए सीधी रेलगाड़ी उपलब्ध होगी.ये गाड़ियां सप्ताह में तीन दिन चलेगी. दो दिन हिसार से हरिद्वार और एक दिन बीकानेर से हरिद्वार के लिए ट्रेन चलेगी. तीनों ट्रेनें वाया रोहतक होकर चलेंगी.रोहतक व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बसों के जरिए हरिद्वार तक जाते हैं, लेकिन अब उन्हें बसों के भरोसे नहीं रहना होगा. सप्ताह में तीन दिन ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को तीर्थ स्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
गुरुवार को राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की उपस्थिति में हिसार से हरिद्वार वाया कुरुक्षेत्र रेल को हरी झंडी देंगे.इन ट्रेनों को नियमित तौर पर 24 दिसंबर से रोहतक, पानीपत, करनाल होकर चलाया जाएगा.
अप्रैल माह में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर भिवानी से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा शुरू करने की मांग की थी.ट्रेन में दो एसी तृतीय, 5 स्लीपर कोच, 5 जनरल कोच लगेज कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.इस रेल सेवा को शुरू करने के साथ-साथ 30 नवंबर को ही गीता जयंती के पर्व पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण योजना की भी आधारशिला रखी जाएगी.
यहां-यहांरुकेगी हिसार-हरिद्वार एक्सप्रेस
यहगाड़ी दोनों तरफ रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सहारनपुर रूड़की रुकेगी. इसी प्रकार बीकानेर हरिद्वार बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा बीकानेर, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सहारनपुर, रूड़की हरिद्वार रुकेगी.
Article source: https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/forest-department-dont-agree-with-any-condition-put-by-minister-forest-guard-recruitment-1156468.html
No comments:
Post a Comment