READ MORE
कालेधन पर लगाम के लिए नोटबंदी जैसे सख्त कदम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के निशाने पर अब बेनामी संपत्ति है. हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में पीएम मोदी ने आधार की खूबियों का जिक्र करते हुए साफ कहा कि अब बेनामी संपत्ति के खिलाफ भी ये एक बड़ा हथियार बनने जा रहा है.भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इस सरकार के लिए भ्रष्टाचार मुक्त, लोक केंद्रित और विकास अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है. नीतियों पर आधारित, तकनीक पर आधारित, पारदर्शिता पर आधारित एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र जिसमें गड़बड़ी, लीकेज की गुंजाइश कम से कम हो.’
‘लोगों ने न्यू इंडिया के लिए मुझे चुना’
उन्होंने कहा, हमारी सरकार में समग्र दृष्टिकोण होलिस्टिक अप्रौच (holistic approach) के साथ फैसले लिए जाते हैं. इस तरह के फैसले पहले नहीं लिए जा रहे थे, इसलिए देश का हर व्यक्ति चिंता में था. वो देश को आंतरिक बुराइयों से मुक्त देखने के साथ ही, नई व्यवस्थाओं के निर्माण को भी होते हुए देखना चाहता था.’देखें लाइव कवरेज
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां जो सिस्टम था उसने भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना दिया था. 2014 में देश के सवा सौ करोड़ों ने इस व्यवस्था को बदलने के लिए वोट दिया था, वोट दिया था देश को लगी बीमारियों के परमानेंट इलाज के लिए, उन्होंने न्यू इंडिया बनाने के लिए वोट दिया था.
नोटबंदी के बाद देश में आए बदलाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘नोटबंदी के बाद देश में बड़ा व्यवहार परिवर्तन आया है. स्वतंत्रता के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब भ्रष्टाचारियों को कालेधन के लेन-देन से पहले डर लग रहा है. उनमें पकड़े जाने का भय आया है. जो कालाधन पहले पैरेलल इकॉनॉमी का आधार था, वो औपचारिक अर्थव्यवस्था में आया है.’
गरीबों को उनका अधिकार दिलाने में आधार मददगार
वहीं आधार की खूबियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आधार एक ऐसी शक्ति है, जिससे ये सरकार गरीबों के अधिकार को सुनिश्चित कराना चाहती है. सस्ता राशन, स्कॉलरशिप, दवाई का खर्च, पेंशन, सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी, गरीबों तक पहुंचाने में आधार की बड़ी भूमिका है.’
उन्होंने कहा कि आधार के साथ मोबाइल और जनधन की ताकत जुड़ जाने से एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण हुआ है, जिसके बारे में कुछ साल पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था. पिछले 3 वर्षों में आधार की मदद से करोड़ों फर्जी नाम सिस्टम से हटाए गए हैं. अब बेनामी संपत्ति के खिलाफ भी ये एक बड़ा हथियार बनने जा रहा है.
अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2014 में जब हम आए तो हमें विरासत में क्या मिला था? अर्थव्यवस्था की हालत, गवर्नेंस की हालत, सरकारी खजाने का हाल और बैंकिंग सिस्टम की हालत, सब बिगड़ी हुई थी. हमारा देश Fragile Five में गिना जाता था. आज वैश्विक पटल पर भारत कहां खड़ा है, किस स्थिति में है, आप उससे भली-भांति परिचित हैं. बड़े हों या छोटे, दुनिया के ज्यादातर देश आज भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत अपना प्रभाव लगातार बढ़ा रहा है. अब तो रुकना नहीं है, आगे ही बढ़ते जाना है.’
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/vivo-v7-with-24-megapixel-front-camera-launched-in-india-7-24-news-1747190
No comments:
Post a Comment