Wednesday, 29 November 2017

IFFI 2017: 'करीब-करीब सिंगल' की एक्ट्रेस को मिला 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड


READ MORE

गोवा में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में ‘करीब-करीब सिंगल’ फिल्म की एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. यह अवॉर्ड ‘करीब करीब सिंगल’ के लिए नहीं बल्कि एक मलयालम फिल्म के लिए मिला है.बता दें कि साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पार्वती को मलयालम फिल्म ‘टेक ऑफ’ के लिए ‘सिल्वर पीकॉक फॉर द बेस्ट एक्ट्रेस’ अवॉर्ड मिला है.


‘टेक ऑफ़’ एक मलयाल्म फिल्म है जो इराक के टिकरिट शहर में रह रहे भारतियों की कहानी है. इस फिल्म को बनाने वाले महेश नारायण को भी बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है.




कहानी समीरा नाम की लड़की है. समीर और उसके दोस्तों को कुछ आतंकवादी पकड़ ले जाते हैं. इंडियन एम्बेसडर मनोज उन्हें आतंकवादियों के चंगुल से  बचा कर लाता है.


फिल्म में पार्वती के अलावा दिव्या प्रभा, फहध फासिल और रुखसार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.


पार्वती ने 2017 में ‘करीब-करीब सिंगल’ बॉलीवुड डेब्यू किया है. फिल्म में उनके अपोजिट इमरान खान हैं.


आज गोवा फिल्म फेस्टिवल का आखिरी दिन है. आज सलमान खान की परफॉरमेंस के साथ इस फेस्टिवल का समापन समारोह किया जाएगा.


ये भी पढ़ें :


सलमान ने इस खूबसूरती से किया कैटरीना को कैमरे में कैद, देखें PHOTO


 

No comments:

Post a Comment