READ MORE
वंडर सीमेंट साथ-7 क्रिकेट महोत्सव ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के राज्यों को जोरदार तरीके से जकड लिया है. पंजीकरण और चयन के दौरान 7 खिलाड़ियों के बीच खेले जाने वाले 7 ओवरों के इस खेल को काफी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली.सीमित टीमों के चयन के लिए 24 नवम्बर को तीन राज्यों की 298 स्थानों पर एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया. जिसमें कुल हुए 14000 रजिस्ट्रेशन में से प्रत्येक स्थान से 16 टीमों का चयन किया गया.
इस साल, साथ-7 ने टीम चयन में एक नया ट्विस्ट जोड़ा. पिछले साल की तरह, सभी टीमों में महिलाओं की उपस्थिति के अलावा एक विशेष मेसन श्रेणी को जोड़ा गया. जिसमें राजस्थान के प्रत्येक तहसील में चुनी गई 16 टीमों में से पिछले साल के तहसील विजेताओं और वंडर सीमेंट के “साथी” कार्यक्रम से जुड़ी हुई मेसन टीम को सीधे प्रवेश दिया गया. साथ ही मध्य प्रदेश और गुजरात में मेसन की एक टीम को भी सीधा प्रवेश दिया गया. जबकि बाकी टीमों का चयन लकी ड्रॉ द्वारा हुआ.
अगले स्तर के तहसील मैच 2 और 3 दिसंबर 2017 को आयोजित किये जायेंगे. जिसमें प्रत्येक तहसील से जीतने वाली टीम, अपने जिला मुख्यालयों में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक टीम के रूप में खेलेंगी.अगले स्तर में राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के 8 क्षेत्र में 51 टीमें सहभागिता करेंगी. जबकि 24 दिसम्बर को उदयपुर, राजस्थान में अंतिम आठ टीमों के बीच क्रिकेट महोत्सव का फाइनल खेला जायेगा.
वंडर सीमेंट द्वारा आयोजित साथ-7 क्रिकेट महोत्सव 2017 का मुख्य मकसद स्थानीय प्रतिभाओं का प्रोत्साहन, महिला उद्धार, समाज में एकता लाने और स्थानीय स्तर पर रोज़गार उपलब्ध करना है. उत्साह के स्तर से देखा जा रहा है कि लोग इस मेगा इवेंट में कॉम्पटीशन करने ओर अपनी सहभागिता के लिए काफी उत्साहित हैं.
यह भी पढ़ें:
अश्विन ने लगाई विकटों की ट्रिपल सेंचुरी, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
Article source: http://www.jagran.com/news/national-indians-money-in-swiss-banks-hit-record-low-at-rs-4500-crore-16281906.html
No comments:
Post a Comment