READ MORE
मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. पेशे से एक्ट्रेस रहीं मेगन, प्रिंस हैरी से शादी करने के बाद शाही खानदान की सदस्य बन जाएंगी और ब्रिटिश राजपरिवार में शामिल हो जाएंगी. लेकिन ये शादी उनकी जिंदगी में कई बदलाव भी लेकर आने वाली है. हालांकि मेगन की ज़िंदगी में यह बदलाव समय के साथ देखने को मिलेंगे, लेकिन कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं जिन पर चर्चा अभी से शुरू हो गई है.1- अमेरिकी टीवी शो ‘सूट्स’ में अपने किरदार रेचल जेन के लिए पहचानी जाने वाली मेगन शादी के बाद टीवी पर काम नहीं करेंगी. इस शो की पहले सीजन से जुड़ी मेगन सातवें सीजन के बाद इस शो में नजर नहीं आएंगी.
2- शादी के बाद वह ब्रिटेन शिफ्ट हो जाएंगी. उन्हें यहां कि नागरिकता भी मिल जाएगी. लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि इसके बाद उनकी अमेरिकी नागरिकता भी मान्य रहेगी या नहीं.
3- प्रिंस हैरी से शादी के बाद चर्च ऑफ इंग्लैंड में मेगन पर पवित्र पानी छिड़का जाएगा. मेगन यह सब प्रिंस हैरी की दादी यानी क्वीन एलिजाबेथ की खुशी के लिए करेंगी. बता दें कि ये रस्म नए बच्चे के साथ भी की जाती है और इसे बाप्तिज़्म के नाम से जाना जाता है. वैसे मेगन एक प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन है और ब्रिटेन का राजपरिवार भी प्रोटेस्टेंट है, लेकिन बाप्तिज़म की पवित्र रस्म से मेगन को गुज़रना होगा. यह भी पढ़ें:
इस फॉरेन लोकेशन पर होगी अदनान सामी की डेब्यू फिल्म की शूटिंग
No comments:
Post a Comment