READ MORE
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सड़कों की भौगोलिक परिस्थिति की वजह से अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं. जिनका मुख्य कारण अधिकतर सड़कों के किनारे पैराफिट या क्रैश बैरियर का न लगाना ही माना जाता है.बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां पर एक नहीं कई बार दुर्घटनाएं हुई हैं लेकिन बावजूद उसके विभाग द्वारा वहां पर कोई भी सुरक्षा के लिए पैराफिट फीट या क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए हैं, जिसकी वजह से वहां वाहन चालकों को डर के साए में गाड़ी चलाना पड़ता है.
सड़कें इतनी संकरीं और उबड़- खाबड़ हैं जिसकी वजह से इन क्षेत्रों पर सुरक्षा के लिए पैराफिट और क्रैश बैरियर होना बहुत ही जरूरी है.
चंबा के लचोड़ी -सुंडला मार्ग की अगर बात करें तो वहां पर बहुत से स्थान ऐसे हैं जहां पैराफिट नहीं लगे हैं और यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं. सड़क इतनी खतरनाक है ऊपर पहाड़ी और नीचे चमेरा बांध से बनी झील. हालांकि लोगों ने इसके लिए विभाग से कई बार आग्रह भी किया है लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक विभाग ने कुछ नहीं किया गया है.लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में सड़क के किनारे क्रेश बैरियर या पैराफिट लगाएं ताकि वाहन चालक चैन से अपना सफर तय कर पाएं.
No comments:
Post a Comment