Wednesday, 29 November 2017

VIDEO: रांची से सटे गावों में बांस-बल्लों पर दौड़ती है बिजली


READ MORE
 झारखंड में ग्रामीण विद्युतीकरण का सच चौंकाने वाला है. यहां गांवों में बिजली पहुंची तो है, लेकिन बांस-बल्लों के सहारे. ये बांस-बल्ले भी ग्रामीण अपने पैसे से लगवाएं हैं. तब जाकर बिजली उनके गांव पहुंची है. ग्रामीणों का कहना कि पोल के लिए बिजली अधिकारियों को आवेदन देते थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती. ये हालात हैं राजधानी रांची से महज सात किलोमीटर दूर न्यू दीपाटोली और न्यू पिस्कानगढ़ी गांव के. इन गांवों में बिजली रेगुलर रहती है. लेकिन बांस-बल्लों पर दौड़ती बिजली की तारें ग्रामीणों को खौफजदा कर रही हैं.

Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/vivo-v7-with-24-megapixel-front-camera-launched-in-india-7-24-news-1747190

No comments:

Post a Comment