Wednesday, 29 November 2017

ब्रेकअप की खबरें झूठी, एक ही घर में रह रहे हैं नरगिस-उदय


READ MORE

नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा के ब्रेकअप की खबरों पर अब ब्रेक लगने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नरगिस और उदय के बीच का मन मुटाव खत्म हो गया है और दोनों अब एक साथ रह रहे हैं.कहा जा रहा है कि नरगिस फाखरी यश चोपड़ा के बंगले में शिफ्ट हो गई हैं.


बता दें कि दो साल तक एक-दूसरेडेट करने के बाद नरगिस और उदय ने 2014 में ब्रेकअप कर लिया था. ब्रेकअप के बाद नरगिस न्यूयॉर्क में जाकर रहने लगी थी.


इसी दौरान नरगिस अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिल टूटने की बातें लिखने लगी थीं. ब्रेकअप के चलते उन्होंने मुंबई में रितेश देशमुख के साथ चल रही ‘बैंजो’ फिल्म की शूटिंग भी रोके रखी थी.उसके बाद इस साल मई में खबर आई थी कि दोनों को एक बार फिर न्यूयॉर्क में साथ देखा गया. लेकिन नरगिस ने ट्विटर  के जरिए इस बात का खंडन किया.


जब दोनों की शादी के अफवाहें उड़ने लगी तो नरगिस ने ऐसी किसी भी खबर के पक्की होने से इनकार किया था.


लेकिन अब जब वो यश चोपड़ा के बंगले में उदय चोपड़ा और उनकी मां पामेला के साथ रह रही हैं, तो कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों बहुत जल्द ही शादी करने वाले हैं.


ये भी पढ़ें:


Accident Man: 1990 में बंद हो चुकी कॉमिक्स पर अब बन रही है फ़िल्म

No comments:

Post a Comment