Wednesday, 29 November 2017

अब BCCI से खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे कोहली-धोनी


READ MORE

भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री जल्द ही बीसीसीआई का काम देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा गठित की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय के साथ वेतन बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के वेतन को दो गुना कर दिया गया था, लेकिन यह हाल ही में स्टार इंडिया के साथ बड़ा अनुबंध होने के बाद यह अपने वेतन में और वृद्धि चाहते हैं.बीसीसीआई को स्टार इंडिया से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का प्रसारण करने के लिए 2.5 अरब डॉलर मिलेंगे. दोनों के बीच यह करार 2018 से 2022 तक का हुआ है. हालांकि खिलाड़ियों का करार इस साल के सितंबर में पहले ही खत्म हो चुका है और बोर्ड को अभी भी नए करार करना है.


वेतन वृद्धि के अलावा यह तीनों राय के साथ टीम के व्यस्त कार्यक्रम लो लेकर भी चर्चा करेंगे. यह चर्चा भारत और श्रीलंका के बीच नई दिल्ली में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले हो सकती है.


कोहली ने नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले व्यस्त कार्यक्रम की शिकायत की थी. भारत को श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज़ के बाद वनडे और टी-20 सीरीज़ भी खेलनी है और इसके खत्म होने के चार दिन बाद 28 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रावना होना है.राय ने हाली ही कोहली का समर्थन किया था और कहा था कि उनकी इस बात पर बैठक में चर्चा की जाएगी. कोहली को हालांकि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज़ से आराम दे दिया गया है. उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे.


ये भी पढ़ें:


ज़हीर-सागरिका के रिसेप्शन पर जमकर नाचे विराट-अनुष्का, देखें VIDEO


आईसीसी रैंकिंग : पुजारा दूसरे, कोहली पांचवें स्थान पर

No comments:

Post a Comment