Thursday, 30 November 2017

यूपी में 6 महीने में खुलेंगी 1000 जेनरिक दवाओं की दुकानें


READ MORE

बीआरडी मेडिकल कालेज में हुए हादसे के बाद अब उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय स्वास्थ्य संबधी जरूरतों को लेकर काफी सतर्क हो गया है. उत्तर प्रदेश में लोगों को सस्ती दवाइयां मिलें इसलिए आने वाले 6 महीने के भीतर उत्तर प्रदेश में 1000 जेनरिक दवाइयों के मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है.मुंबई पहुंचे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने न्यूज 18 से खास बातचीत में बताया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग सहित दूसरे कई क्षेत्रों के लिए सरकार काम कर रही है और लोग ज्यादा से ज्यादा यूपी में इनवेस्ट करें इसलिए फरवरी 2018 में एक इनवेस्टर समिट भी करेगी जिससे सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को यूपी में इनवेस्ट करने की लिए आकर्षित करेगी .


उन्होंने आगे बताया कि सरकार साथ ही कैंसर सेंटर को लेकर भी काम कर रही है. आने वाले समय में यूपी में 4 कैंसर सेंटर खोले जाएंगे और सरकार टाटा को भी चिट्ठी लिखकर टाटा के सेंटर यूपी में खोलने की मांग करेगी.


सरकार की कोशिश है कि यूपी में बंद पड़े स्वास्थ्य सेंटर फिर से खोले जाएं और उनके लिए डाक्टरों का चयन भी शुरू हो गया जिससे सरकार आम आदमियों के स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा करीब से निगरानी कर पाए.ये भी पढ़ें-
डॉक्टरों को लिखनी होंगी जेनेरिक दवाएं: महाराष्ट्र सरकार
प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों में दवा नहीं, खाली हाथ लौटते हैं मरीज


 


Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-national-green-tribunal-bans-all-construction-activities-in-delhi-1161998.html

No comments:

Post a Comment