Thursday, 30 November 2017

पाक स्टार क्रिकेटर की हादसे में हुई मौत, सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह


READ MORE

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी उमर अकमल को लेकर झूठी ख़बर आई कि एक हादसे में उनकी मौत हो गई है. पाकिस्तान के लाहौर में इन दिनों हिंसा फैली हुई है, जिसकी वजह से माहौल काफी तनावग्रस्त है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अकमल को लेकर झूठी अफवाह फैली.ये ख़बर आते ही सोशल मीडिया पर ख़ूब प्रतिक्रियाएं आईं. किसी ने उन्हें ट्रिब्यूट दे दिया तो किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि उमर अकमल की एक हादसे में मौत हो गई. लेकिन फिर उमर अकमल ने खुद ही ट्वीट कर इस खबर को गलत करार दिया.




दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तान में उमर अकमल जैसे चेहरे वाले किसी इंसान को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर शेयर करते हुए कुछ लोगों ने क्रिकेटर अकमल को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई जब कई लोगों ने इस झूठ को सच मान लिया और आरआईपी लिखकर रिट्वीट करना शुरू कर दिया.


सोशल मीडिया पर अपनी मौत की अफवाह को देख उमर अकमल ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में अकमल ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ है. यह महज़ एक अफवाह है और इस पर विश्वास ना करें.


No comments:

Post a Comment