Wednesday, 29 November 2017

खाप को जींस-टॉप से ऐतराज तो बिकिनी वाली मिस वर्ल्ड का स्वागत कैसे?


READ MORE

छिल्लर-छिकारा खाप ने मिलकर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का स्वागत करने का ऐलान किया है. ऐसे में ये सवाल लाजिमी है कि क्या लड़कियों के लिए जींस और मोबाइल पर प्रतिबंध की वकालत करने वाली खाप पंचायतों का नजरिया बदल रहा है?लड़कियों के पहनावे पर तरह-तरह के प्रतिबंध की हिमायती ये पंचायतें बिकनी पहनकर मॉडलिंग करने वाली लड़की का स्वागत करने जा रही हैं तो ये सवाल सबके मन में उठ रहा है. क्या ये खापों का दोहरा रवैया है?


खापों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता जगमति सांगवान कहती हैं कि “लोकप्रिय और सफल लोगों के साथ अपने को जोड़कर अपनी वैधता बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है. ये दोहरा रवैया है. खापों की सोच में कोई परिवर्तन नहीं आया है. ये खापों का अवसरवाद है.”


“इन खापों की सोच पितृसत्तात्मक है. इनसे जुड़े लोग चाहते हैं कि लड़कियों की जल्दी शादी कर दी जाए, ताकि उनको दबाकर रखा जा सके. ये चाहते हैं कि अंतरजातीय विवाह न हों, ये चाहते हैं कि कोई मनमर्जी से शादी न कर सके, ये महिलाओं को प्रॉपर्टी राइट देने के खिलाफ हैं. इनका बस चले तो लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लग जाए. इन बातों को लेकर किसी खाप की सोच में कोई बदलाव नहीं है.” सांगवान कहती हैं कि “खापों की बुनियादी सोच लड़कियों के खिलाफ है. खाप पंचायतें लड़कियों के जींस पहनने पर ऐतराज जताती हैं लेकिन रागिनी में होने वाले अश्लील डांस पर चुप रहती हैं. उसके खिलाफ कोई फरमान नहीं जारी करतीं. इसलिए मैं कहती हूं कि इनका कई चीजों को लेकर विरोधाभासी रवैया है.”


Miss World 2017, miss world, manushi chhillar, miss world, india, Haryana news, Jhajjar news, khap panchayat, Chillar Chikhara Khap Panchayat, मिस वर्ल्ड, मनुसी छिल्लर, मिस वर्ल्ड, इंडिया, हरियाणा न्यूज, झज्जर न्यूज, खाप पंचायत, छिल्लर छिकारा खाप पंचायत, हरियाणा सरकार, घूंघट, haryana government, Manohar Lal Khattar, Bamdoli village, Femina Miss India 2017,    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर


हमने इस बारे में सर्वखाप के महामंत्री सुभाष बालयान से बातचीत की. उन्होंने कहा “खापों ने लड़कियों के जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाया था. टाइट कपड़े स्वास्थ्य के नजरिये से भी ठीक नहीं हैं. खाप अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं, लेकिन अगर समाज की कोई लड़की आगे बढ़ेगी तो उसका स्वागत किया जाएगा. कुछ मुसलमानों ने सानिया मिर्जा की स्कर्ट पर सवाल उठाए थे, लेकिन क्या बिना स्कर्ट पहने वह टेनिस खेल सकती है? इसी तर्क से खाप मानुषी छिल्लर का स्वागत करने की बात कर रही हैं.”


Miss World 2017, miss world, manushi chhillar, miss world, india, Haryana news, Jhajjar news, khap panchayat, Chillar Chikhara Khap Panchayat, मिस वर्ल्ड, मनुसी छिल्लर, मिस वर्ल्ड, इंडिया, हरियाणा न्यूज, झज्जर न्यूज, खाप पंचायत, छिल्लर छिकारा खाप पंचायत, हरियाणा सरकार, घूंघट, haryana government, Manohar Lal Khattar, Bamdoli village, Femina Miss India 2017,    Image Source- Twitter


दिल्ली के निजामपुर गांव में हुई 11 गांवों की छिल्लर-छिकारा खाप पंचायत में मानुषी का स्वागत करने का निर्णय लिया गया था. पंचायत की अध्यक्षता करते हुए बलवान छिल्लर ने कहा कि “मानुषी ने अपने, गांव, गोत्र, प्रदेश और देश का नाम रौशन किया है. मानुषी से दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.”


दूसरी ओर, घूंघट को शान बताने वाली हरियाणा सरकार भी मानुषी का स्वागत करने जा रही है. बाकायदा छिल्लर के स्वागत के लिए सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्री रामविलास शर्मा को दिल्ली एयरपोर्ट भेजा था. सम्मान समारोह भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय खानपुरकलां (सोनीपत) में होगा. छिल्लर इस कॉलेज में मेडिकल की छात्रा हैं. समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी आएंगे.


Miss World 2017, miss world, manushi chhillar, miss world, india, Haryana news, Jhajjar news, khap panchayat, Chillar Chikhara Khap Panchayat, मिस वर्ल्ड, मनुसी छिल्लर, मिस वर्ल्ड, इंडिया, हरियाणा न्यूज, झज्जर न्यूज, खाप पंचायत, छिल्लर छिकारा खाप पंचायत, हरियाणा सरकार, घूंघट, haryana government, Manohar Lal Khattar, Bamdoli village, Femina Miss India 2017,    हरियाणा सरकार ने घूंघट को शान बताया था और अब…


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक से जब इस विरोधाभासी फैसले पर बात की गई तो उन्होंने कहा ” जाटों में वैचारिक बदलाव पहले से है. कुछ लोग मीडिया में आने के लिए जींस और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाते हैं. कुछ लोग अपने फैसलों से ऐसा प्रचार करते हैं कि जैसे हम 16वीं सदी में जी रहे हैं. जबकि ऐसा है नहीं.”


मलिक के अनुसार “मानुषी समाज की बच्ची है. उसकी सफलता से बहुत सारे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी कि तरक्की और शोहरत का यह भी एक रास्ता है. बराला-वर्णिका केस में भी हम वर्णिका के साथ खड़े थे, जबकि कुछ लोग यह कह रहे थे कि वह डीजे है. हम इसे एक प्रोफेशन मानते हैं.”


Miss World 2017, miss world, manushi chhillar, miss world, india, Haryana news, Jhajjar news, khap panchayat, Chillar Chikhara Khap Panchayat, मिस वर्ल्ड, मनुसी छिल्लर, मिस वर्ल्ड, इंडिया, हरियाणा न्यूज, झज्जर न्यूज, खाप पंचायत, छिल्लर छिकारा खाप पंचायत, हरियाणा सरकार, घूंघट, haryana government, Manohar Lal Khattar, Bamdoli village, Femina Miss India 2017,    सफलता के बाद सब करना चाहते हैं स्वागत


बता दें कि मानुषी का परिवार मूल रूप से झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के बामडौली गांव का रहने वाला है. पिता मित्रबसु पेशे से डॉक्टर हैं जो फिलहाल दिल्ली के इनमास इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और मां नीलम इब्मास कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर. मानुषी का परिवार इस समय दिल्ली में रहता है.


Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/vivo-v7-with-24-megapixel-front-camera-launched-in-india-7-24-news-1747190

No comments:

Post a Comment