READ MORE
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में आर्मी क्रिकेट टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट बनकर जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे. वहां धोनी ने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की. उन्हें बताया कि आने वाले सालों में जम्मू-कश्मीर से ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे.हालांकि विजिट के दौरान कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी के नारे लगाने शुरू कर दिए. दरअसल, यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि काफी सारे फैन्स धोनी के आने का इंतज़ार कर रहे थे. उनके आते ही लोग ‘बूम बूम अफरीदी’ और ‘ज़ाकिर मूसा’ के नारे लगाने लगे. हालांकि इस दौरान धोनी ने कुछ रिएक्ट नहीं किया. हमेशा की तरह कूल रहे. धोनी ने युवाओं से अच्छी तरह बातचीत भी की.
Crowds shouting Boom Boom Afridi at MS Dhoni when he attended a cricket tournament sponsored by the Indian army in north Kashmir #Cricket pic.twitter.com/lc2rFpxnGJ
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) November 26, 2017
भारत और पाकिस्तान ने साल 2007 के बाद से एक-दूसरे के खिलाफ सीरीज़ नहीं खेली है. साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध नहीं हैं. बीसीसीआई ने साफ किया है कि पाकिस्तान के साथ तब तक कोई सीरीज़ नहीं होगी जब तक दोनों देशों के बीच तनाव है. इस सबके बावजूद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के दिल में एक दूसरे के लिए सम्मान है.
ये भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment