Thursday, 30 November 2017

IOTY 2017: आचार्य बालकृष्ण बने बिजनेसमैन ऑफ द ईयर


READ MORE

नेटवर्क 18 समूह के सीएनएन न्यूज 18 का इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ. इसमें राजनीति, खेल, बॉलीवुड जैसे कई क्षेत्रों के दिग्गज मौजूद थे.इस साल यह अवार्ड चार विशेष क्षेत्रों पब्लिक सर्विस, खेल, मनोरंजन और बिजनेस में विशेष योगदान के लिए दिया गया. हर क्षेत्र में चार नॉमिनी थे जिसमें से विजेता चुना जाना था. इसके अलावा स्पेशल अचीवमेंट, आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट और ओवरऑल इंडियन ऑफ दी ईयर अवॉर्ड दिया गया. इस समारोह में वित्त मंत्री अरुण जेटली, कपिल देव, रवि शास्त्री, मानुषी छिल्लर जैसे चर्चित चेहरे मौजूद थे.


किस श्रेणी के कौन थे नॉमिनी:
-बिजनेस: आचार्य बालकृष्ण, अरुंधती भट्टाचार्य, संजीव बजाज, सिद्दार्थ लाल-मनोरंजन: अमित मासूरकर एवं मयंक तिवारी, टीम बाहुबली, राजकुमार राव, वरुण धवन
-खेल: इंडियन नेशनल वुमेन क्रिकेट टीम, किदाम्बी श्रीकांत, पीवी सिंधू, सुनील क्षेत्री
-पब्लिक सर्विस: आफरोज शाह, गुनीता सिंह भल्ला, हरमन सिंह संधू, दिल्ली में पटाखा बैन कराने वाली टीम


कार्यक्रम का शुभारंभ राहुल राम की परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुआ. इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया. बिजनेस कैटेगरी में इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड आचार्य बालकृष्ण को दिया गया. बॉलीवुड में शानदार अभिनय करने वाले एक्टर राजकुमार राव को मनोरंजन कैटेगरी में इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया. खेल कैटेगरी में बैडमिंटन प्लेयर किदाम्बी श्रीकांत को ये अवार्ड दिया गया. जबकि पब्लिक सर्विस कैटेगरी में ये अवार्ड पाने वाले आफरोज शाह रहे.


समारोह में क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी के शतक को काफी खास बताया. उन्होंने कहा कि कोहली ने कहा कि अगर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे ओलंपिक का हिस्सा बनकर खुशी मिलेगी.


इसके अलावा विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर को स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड दिया गया. मिताली राज और झूलन गोस्वामी को सेकेंड स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. आउटस्टेंडिंग अवार्ड इन बिजनेस एंड सीएसआर अदर पूनावाला को मिला. इसके अलावा इंडियन क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री को स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.


ये भी पढ़ें-
नेटवर्क18 समूह का इंडियन ऑफ दी ईयर अवॉर्ड आज, जुटेंगे दिग्गज
कोहली ने खोला राज, 2014 की अपनी इस पारी को बताया सबसे खास

No comments:

Post a Comment